जोधपुर में गाजर की खेती पर बड़ा संकट, बीज उत्पादन आधा होने से किसानों की बढ़ी चिंता

जोधपुर में गाजर की खेती पर संकट, बीज उत्पादन आधा होने से किसानों की बढ़ी चिंता
Carrot Seed Crisis In Jodhpur: जोधपुर जिले में तेजी से बढ़ रही गाजर की खेती इस बार गंभीर संकट का सामना कर रही है. झोला रोग और हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने बीज उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं. अनुमान है कि इस बार बीज उत्पादन में करीब 50 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है, जिसका असर हजारों किसानों और मजदूरों की आजीविका पर पड़ेगा. मंडोर, तिंवरी और ओसियां जैसे क्षेत्रों में करीब 25 हजार हेक्टेयर में होने वाली इस खेती के लिए हर साल बड़ी मात्रा में बीज की जरूरत होती है. आमतौर पर किसान खुद ही बीज तैयार करते हैं, लेकिन इस बार मौसम की मार ने इस व्यवस्था को कमजोर कर दिया है. बीज की कमी का असर बाजार में भी देखने को मिल सकता है, जहां कीमतें बढ़ने की संभावना है. इससे खेती की लागत बढ़ेगी और किसानों का मुनाफा प्रभावित हो सकता है. यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो आने वाले सीजन में खेती का रकबा भी घट सकता है.




