Rajasthan

Tips And Tricks:टपकते AC पानी को समझिए, यह आपकी पानी की टंकी का बोझ घटा सकता है

Last Updated:August 07, 2026, 11:41 IST

Tips And Tricks: गर्मियों में AC से निकलने वाला पानी अक्सर बेकार बह जाता है, लेकिन यही पानी घर के कई कामों में इस्तेमाल कर हजारों लीटर साफ पानी बचाने में मदद कर सकता है. सफाई, वाहन धोने, कुछ पौधों की सिंचाई और अन्य घरेलू जरूरतों में AC के पानी का सही उपयोग करके पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है. जानिए कैसे AC की हर बूंद बन सकती है बचत का जरिया.

गर्मी के मौसम में लगभग हर घर में एसी चलता है, लेकिन एसी से निकलने वाला पानी अक्सर बिना इस्तेमाल के ही बह जाता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस पानी का उपयोग कई घरेलू कामों में किया जा सकता है. एक एसी गर्मियों में रोजाना करीब 10 लीटर तक पानी निकाल सकता है. अगर इस पानी को इकट्ठा करके सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो हर दिन काफी मात्रा में साफ पानी बचाया जा सकता है. यह पानी बचाने का एक आसान और अच्छा तरीका है.

एसी के पानी का सबसे आसान उपयोग घर की सफाई में किया जा सकता है. इस पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट या फिनाइल मिलाकर फर्श पर पोछा लगाया जा सकता है. इससे घर साफ रहेगा और साफ पानी की बचत भी होगी. इसी पानी का इस्तेमाल टॉयलेट साफ करने और फ्लश करने में भी किया जा सकता है.

AC के पानी का उपयोग कुछ पौधों में भी किया जा सकता है. AC के पानी का उपयोग केवल उन पौधों में करें जिन्हें कम मिनरल्स वाले पानी की जरूरत होती है. सभी पौधों के लिए यह पानी उपयुक्त नहीं माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

वाहन धोने में भी एसी का पानी काफी काम आता है. आमतौर पर कार या बाइक धोने में कई बाल्टी पानी खर्च होता है. अगर एसी का पानी इस्तेमाल किया जाए तो साफ पानी की बचत होगी और गाड़ी भी अच्छी तरह साफ हो जाएगी, यह एक आसान और किफायती तरीका है.

किचन में भी एसी का पानी उपयोगी है, इससे गंदे बर्तन धोए जा सकते हैं और किचन की सफाई भी की जा सकती है. जहां पानी की कमी रहती है, वहां यह तरीका काफी उपयोगी साबित हो सकता है आज के समय में पानी की बचत करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. एसी से निकलने वाला पानी फेंकने के बजाय उसका सही उपयोग करने से रोजाना कई लीटर साफ पानी बचाया जा सकता है. यह छोटा सा कदम न केवल पानी की बर्बादी रोकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 07, 2026, 11:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj