Rajasthan

BJP प्रत्याशी दिनेश प्रजापत का बड़ा खुलासा, बोले- फॉर्म देखा तक नहीं सिर्फ साइन करवाए गए

Last Updated:September 06, 2026, 21:29 IST

Rajsamand Nikay Chunav: राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कुछ दिन पूर्व उपखंड कार्यालय के बाहर हुए ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ और राजनीतिक खींचतान ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. वार्ड 23 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में सामने आए दिनेश प्रजापत ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार अजय गुर्जर को अपना पूरा सहयोग और समर्थन देने की घोषणा कर दी है, जिससे स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है.

ख़बरें फटाफट

नाथद्वारा में चुनावी घमासान के बीच BJP प्रत्याशी का चौंकाने वाला बयानZoomनाथद्वारा में चुनावी घमासान के बीच BJP प्रत्याशी का चौंकाने वाला बयान

राजसमंद। नाथद्वारा निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी बड़ी और सियासी हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आई है. नाथद्वारा के वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रही खींचतान में अब नया मोड़ आ गया है. दरअसल, तीन दिन पूर्व नाथद्वारा उपखंड कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के आमने-सामने आने के बाद हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला था. अब इसी पूरे घटनाक्रम के बीच वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रजापत ने बड़ा ऐलान किया है.

दिनेश प्रजापत ने मीडिया को जानकारी देते हुए वार्ड 23 से कांग्रेस उम्मीदवार अजय गुर्जर को सहयोग करने की बात कही है. दिनेश प्रजापत का कहना है कि भाजपा की ओर से उनके नाम से पांच फॉर्म भरे गए थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी देखा ही नहीं कि चुनाव का फॉर्म कैसा होता है, उन्होंने केवल फॉर्म पर साइन किए थे. दिनेश के मुताबिक, जब उन पर पाबंदी लगाई गई तो उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें ऐसा चुनाव नहीं लड़ना है. वहीं, इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पालीवाल ने कहा कि नाथद्वारा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है. उनका आरोप है कि वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रजापत को बरगलाया गया, प्रलोभन दिया गया और उन्हें अपने प्रभाव में लिया गया.

राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावनाभाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि जिस स्थान पर भाजपा उम्मीदवार बैठे हुए हैं, वहां कांग्रेस नेता की तस्वीर लगी हुई है. उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा उम्मीदवार को किस स्थिति में रखा गया है. पालीवाल के अनुसार, जब से भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन फॉर्म भरा था, तब से ही उस पर निगरानी रखी जा रही थी. अब भाजपा उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को सहयोग करने के ऐलान के बाद नाथद्वारा के वार्ड 23 की चुनावी तस्वीर और सियासत दोनों गरमा गई हैं. आने वाले दिनों में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

September 06, 2026, 21:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj