Tech

Iphone 17 cashback reduced price goes up in india know reason why apple is doing this- भारतीय ऐपल फैंस के साथ हो रही नाइंसाफी, कंपनी ने कम कर दिया iPhone 17 सीरीज़ का कैशबैक, ये बताई है वजह

Last Updated:November 22, 2025, 14:27 IST

Apple ने iPhone 17 Series पर बैंक कैशबैक ₹6,000 से घटाकर ₹1,000 कर दिया है. भारत में iPhone 17 की भारी कमी, बढ़ती मांग और ग्लोबल सप्लाई-चेन समस्या के कारण कीमतें प्रभावी रूप से बढ़ गई हैं. जानें क्यों हो रही है स्टॉक की कमी, Apple की रणनीति और दिसंबर तक क्या स्थिति सुधर सकती है.

ख़बरें फटाफट

भारतीय ऐपल फैंस के साथ नाइंसाफी, कंपनी ने कम किया iPhone 17 सीरीज कैशबैकiphone 17 प्रो महंगे दाम पर मिल रहा है.

ऐपल ने अपने नए iPhone 17 Series पर मिलने वाला बैंक कैशबैक अचानक कम कर दिया है. पहले जहां ग्राहकों को लगभग ₹6,000 तक का कैशबैक मिल जाता था, अब यह घटकर सिर्फ ₹1,000 रह गया है. इससे भारतीय ग्राहकों के लिए iPhone 17 खरीदना पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा. यह बदलाव 22 नवंबर यानी कि आज से लागू होने की उम्मीद है.

इतना ही नहीं, ज़ीरो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में भी बदलाव आने वाले हैं, जिससे खरीदारों को पहले जैसा सीधा लाभ नहीं मिलेगा.

क्यों कम किया गया कैशबैक?रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस समय बड़ी सप्लाई-चेन समस्या से जूझ रहा है. दुनिया भर में iPhone 17 की मांग बढ़ी है लेकिन सप्लाई सीमित है. अमेरिका में थैंक्सगिविंग सेल, चीन में लूनर न्यू ईयर जैसे बड़े त्योहारों के कारण Apple अब इन बाज़ारों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है.

इसके चलते भारत में iPhone 17 Base Model, खासकर 256GB और 512GB वेरिएंट, लगभग हर जगह आउट ऑफ स्टॉक हैं. Flipkart, Amazon और कई ऑफलाइन स्टोर्स पर यह मॉडल या तो उपलब्ध नहीं है या बेहद कम मात्रा में मिल रहा है.

दिसंबर तक सुधर सकती है स्थितिरिटेलर्स के अनुसार, दिवाली से पहले थोड़ी अतिरिक्त सप्लाई मिली थी, लेकिन उसके बाद Apple ने दूसरे देशों को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी. कई दुकानों का कहना है कि उन्हें इस साल iPhone 16 सीरीज की तुलना में सिर्फ 60% यूनिट्स ही मिली हैं.

कुछ रिटेलर्स तो यह भी बता रहे हैं कि उनकी दैनिक मांग 10-20 यूनिट है, लेकिन उन्हें हफ्ते में केवल 6-7 यूनिट ही मिल रही हैं.

Apple के CEO टिम कुक ने भी हाल ही में कहा कि कंपनी कई मॉडलों की कम सप्लाई के कारण मुश्किल में है और अभी यह नहीं बता सकते कि सप्लाई कब स्थिर होगी.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 22, 2025, 14:27 IST

hometech

भारतीय ऐपल फैंस के साथ नाइंसाफी, कंपनी ने कम किया iPhone 17 सीरीज कैशबैक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj