घर में चाहिए ताजगी और ग्लैमरस लुक? ये 5 रियल सजावटी पौधे बदल देंगे आपके होम का माहौल!

Last Updated:November 28, 2025, 13:17 IST
Gardening Tips : अगर आप अपने घर को बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो प्राकृतिक पौधों से बेहतर कोई विकल्प नहीं. रंग-बिरंगे पत्तों और मनमोहक खुशबू वाले ये रियल सजावटी पौधे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी तरोताज़ा करते हैं. ये 5 प्लांट्स हर घर की खूबसूरती और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में कारगर हैं.
आपके घर को सजीव और आकर्षक बनाने के लिए प्राकृतिक हरियाली सबसे बेहतरीन विकल्प है. घर की शोभा बढ़ाने के लिए बालकनी या अंदरूनी स्थानों पर रंग-बिरंगे पत्तों और फूलों वाले पौधे लगाए जा सकते हैं. यह 5 सजावटी रियल पौधे हैं जो आपके घर के वातावरण को खूबसूरत और तरोताज़ा बना देंगे.

क्रोटन का पौधा
क्रोटन एक आकर्षक सदाबहार पौधा है जो अपने रंग-बिरंगे पत्तों के लिए जाना जाता है. इसकी पत्तियां हरे, पीले, लाल, नारंगी और बैंगनी रंग में नजर आती हैं. यह पौधा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह आसानी से लगाया जा सकता है. इसे केवल पर्याप्त धूप और उचित देखभाल की जरूरत होती है.

डाइफेनबैचिया
डाइफेनबैचिया जिसे डंब केन या लेपर्ड लिली भी कहते हैं, एक तेज़ी से बढ़ने वाला उष्णकटिबंधीय पौधा है. इसकी पत्तियां बड़ी, अंडाकार और सफेद या पीले धब्बों वाली होती हैं, जो इसे घर की सजावट के लिए खास बनाती हैं.
Add as Preferred Source on Google

एग्लोनेमा
एग्लोनेमा एक ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में भी घर को हरा-भरा और सुंदर बनाए रखता है. इसकी 20 से अधिक किस्में उपलब्ध हैं जिनमें से ज़्यादातर इनडोर स्थितियों में आसानी से विकसित हो जाती हैं. यह पौधा घर में शांति और सुंदरता का अहसास कराता है.

कामिनी
कामिनी जिसे मधुकामिनी या मुरैया भी कहा जाता है एक सुगंधित झाड़ीदार पौधा है. इसके सफेद फूल चमेली की तरह दिखते हैं और इनमें संतरे जैसी मनमोहक खुशबू होती है. माना जाता है कि इसकी सुगंध मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होती है.

इक्सोरा
इक्सोरा जिसे रुक्मणी या सदाबहार के नाम से भी जाना जाता है, एक झाड़ीदार पौधा है। इस पर गुच्छों में लाल, गुलाबी, पीले, नारंगी और सफेद रंग के फूल खिलते हैं. यह पौधा न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि हवा को शुद्ध करने और वातावरण में आर्द्रता बनाए रखने में भी मददगार होता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 28, 2025, 13:17 IST
homelifestyle
आपके घर को खूबसूरत बना देंगे यह 5 हैंडसम सजावटी प्लांट्स, आज ही लगाएं