Entertainment

जीनत अमान के गाने पर झूम उठे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया स्वैग, वायरल हुआ कपल का डांस वीडियो

Last Updated:December 22, 2025, 12:07 IST

Priyanka Chopra Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब निक जोनस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पत्नी प्रियंका चोपड़ा और भाइयों के साथ जीनत अमान के मशहूर गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जीनत अमान के गाने पर झूम उठे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया स्वैगप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के डांस वीडियो ने मचाया तहलका.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. कपल अक्सर अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब निक जोनस ने सोमवार को एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

निक जोनस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में निक, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj