7560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आ रहा Redmi Turbo 5, कीमत पर टिकी निगाहें

Last Updated:June 06, 2026, 15:40 IST
Redmi Turbo 5 16 जून को भारत में लॉन्च होगा. फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 7,560mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है.
ख़बरें फटाफट
Redmi पहली बार भारत ला रही है Turbo सीरीज, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
रेडमी पहली बार अपनी टर्बो सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Turbo 5 भारतीय बाजार में 16 जून को लॉन्च होगा. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन महंगे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.
लॉन्च से पहले रेडमी ने फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है. रेडमी Turbo 5 को अमेज़न इंडिया के जरिए बेचा जाएगा और इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है.
कंपनी ने पुष्टि की है कि रेडमी Turbo 5 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा. यही चिपसेट Xiaomi 17T जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन में भी दिया गया है. रेडमी का दावा है कि ये फोन AnTuTu बेंचमार्क में 23 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल करता है. कंपनी के मुताबिक इसकी परफॉर्मेंस Vivo V70 और OPPO Reno 15 से बेहतर होगी.
मिलेगी 24जीबी तक रैमफोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. रेडमी ने 24GB तक RAM सपोर्ट की भी पुष्टि की है, हालांकि इसमें वर्चुअल RAM भी शामिल होगी.
गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए रेडमी Turbo 5 में 3D Ice-Loop Cooling System दिया जाएगा, जो लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. भारतीय मॉडल में भी इसी तरह का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. रेडमी टर्बो 5 में 7,560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी रेडमी के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.
इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



