Rajasthan

AI फोटो से शुरू हुआ विवाद अब SP ऑफिस पहुंचा, कॉमेडियन अनिल-ओमला की गिरफ्तारी पर बढ़ा विवाद, समर्थन में जुटे क्रिएटर्स

Last Updated:August 27, 2026, 15:10 IST

Churu: चूरू के सोशल मीडिया कॉमेडियन अनिल-ओमला की शांतिभंग में गिरफ्तारी पर राजस्थान इंफ्लुएंसर कम्युनिटी ने एसपी निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन दिया. पाकिस्तान के इंफ्लुएंसर की AI फोटो पोस्ट करने पर माफी मांगने के बाद भी पुलिस कार्रवाई का आरोप है. बनवारीलाल बन्नू व अन्य इंफ्लुएंसर्स ने थाने में मानसिक दबाव और चैनल बंद कराने की धमकी का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी जांच मांगी. एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करने की नसीहत दी.

ख़बरें फटाफट

कॉमेडियन अनिल-ओमला की गिरफ्तारी पर बढ़ा विवाद, समर्थन में जुटे क्रिएटर्सZoomChuru Police Action: कॉमेडियन अनिल-ओमला की गिरफ्तारी पर बढ़ा विवाद, SP दफ्तर पहुंचे राजस्थान के इंफ्लुएंसर्स

Churu: राजस्थान के चूरू जिले के गांव खारिया निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया कॉमेडियन अनिल और ओमला (अनिल-ओमला) की पुलिस गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. शांतिभंग के आरोप में हुई इस कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को राजस्थान इंफ्लुएंसर कम्युनिटी के सदस्यों ने चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

हास्य कलाकार बनवारीलाल उर्फ बन्नू, मुस्कान, विकास महला, डॉ. कुलदीप चहल भोलू, अनिल और ओम सहित राज्य भर के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चूरू एसपी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने एसपी निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की गहन और पारदर्शी जांच कराने की मांग की.

ज्ञापन में लगाए गए प्रमुख आरोप और घटनाक्रमइंफ्लुएंसर कम्युनिटी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए:

23 अगस्त: अनिल व ओमला ने पाकिस्तान के इंफ्लुएंसर अदनान से संबंधित एक एआई जनरेटेड (AI-generated) फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
24 अगस्त: पुलिस के निर्देश मिलने के तुरंत बाद पोस्ट हटा दी गई. साथ ही, अनिल-ओमला द्वारा इस पर सार्वजनिक माफी की पोस्ट और स्पष्टीकरण वीडियो भी जारी किया गया.
25 अगस्त: आरोप है कि माफी मांगने के बाद भी 25 अगस्त को अनिल खारिया को उनके घर से थाने ले जाया गया और बाद में ओम को भी बुलाया गया. पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश कर पाबंद करवा दिया.

कम्युनिटी का आरोप है कि दोनों कॉमेडियन को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक थाने में बिठाकर मानसिक दबाव बनाया गया. साथ ही सोशल मीडिया चैनल बंद करवाने और गंभीर मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं. ज्ञापन में मांग की गई है कि थाने के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और रोजनामचा सुरक्षित कर जांच की जाए.

एसपी निश्चय प्रसाद की कड़ी प्रतिक्रियामामले को सुनने के बाद एसपी निश्चय प्रसाद एम ने इंफ्लुएंसर कम्युनिटी को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सख्त लहजे में चेतावनी दी:

“सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट साझा करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए कि उसका समाज, सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा. जिम्मेदारी से रहित कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

— निश्चय प्रसाद एम, एसपी चूरू

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Churu,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 15:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj