Rajasthan

जोधपुर में पहली बार दिखी विदेशी अंदाज की क्रिसमस नाइट, ‘Craziest Night in Popcorn Wonderland’ ने बिखेरा जादू

Last Updated:December 26, 2025, 12:36 IST

Christmas in Jodhpur : जोधपुर में इस बार क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बन गया. ‘Craziest Night in Popcorn Wonderland’ ने शहर को विदेशी क्रिसमस फेस्टिवल की झलक दिखाई. सांता, म्यूज़िक, लाइट्स, गेम्स और DJ नाइट के साथ बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी झूम उठे.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर : जोधपुर में इस वर्ष क्रिसमस का जश्न कुछ खास और बिल्कुल अलग अंदाज़ में मनाया गया. पहली बार शहरवासियों ने विदेशी संस्कृति से प्रेरित क्रिसमस सेलिब्रेशन का अनुभव किया, जिसे नाम दिया गया ‘Craziest Night in Popcorn Wonderland’ यह भव्य आयोजन नोवोटल होटल के पास आयोजित किया गया, जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का दिल जीत लिया. विदेशी अंदाज, सांता क्लॉज़ और बच्चों की दुनियाइस अनोखे क्रिसमस सेलिब्रेशन में विदेशों में मनाए जाने वाले क्रिसमस की झलक साफ देखने को मिली.

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा विशाल क्रिसमस ट्री, चारों ओर घूमते कई सांता क्लॉज, म्यूज़िक और हंसी-खुशी का माहौल लोगों को किसी विदेशी फेस्टिवल का एहसास करा रहा था. खासतौर पर बच्चों के लिए यह आयोजन किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं था. कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के गेम्स, एक्टिविटीज और प्ले ज़ोन बनाए गए थे. छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, जो आयोजन की सबसे प्यारी तस्वीर बनकर सामने आए. बच्चों के चेहरे पर दिखती खुशी इस आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी गवाही थी.

जोधपुर को मिली क्रिसमस की नई पहचानमनोरंजन के साथ-साथ शॉपिंग और खाने-पीने की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई थी. विभिन्न फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू और शॉपिंग ज़ोन में आकर्षक आइटम्स लोगों को खूब लुभाते नजर आए. एक ही स्थान पर एंटरटेनमेंट, फूड और शॉपिंग का संगम इस आयोजन को और खास बना गया. इस भव्य आयोजन का सफल नेतृत्व श्रुति लोढ़ा ने अपनी टीम के साथ किया. उनके कुशल प्रबंधन और मेहनत का ही नतीजा रहा कि यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा और जोधपुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन को एक नई पहचान मिली.

म्यूज़िक, लाइट्स और डांस से सजी यादगार क्रिसमस नाइटशाम ढलते ही आयोजन का माहौल और भी जोश से भर गया, जब DJ नाइट की शुरुआत हुई. रंगीन लाइट्स, हाई-बीट म्यूज़िक और क्रिसमस थीम पर बजते इंटरनेशनल व बॉलीवुड ट्रैक्स पर युवाओं और परिवारों ने जमकर डांस किया.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 26, 2025, 12:36 IST

homerajasthan

जोधपुर में पॉपकॉर्न वंडरलैंड की क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj