पाली जोधपुर रेलवे न्यूज़ 2026

Last Updated:January 04, 2026, 13:01 IST
Pali Jodhpur Train: पाली से जोधपुर के बीच रेल सफर अब हाईटेक होने जा रहा है. रेलवे 70 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैक के दोनों तरफ सीमेंटेड पोल लगा रहा है जिससे ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकेंगी और यात्रा का समय 40 मिनट तक कम हो जाएगा.
ख़बरें फटाफट
पाली: पाली और जोधपुर के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है. रेलवे इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाने के लिए तीन स्तरों पर युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्री महज 1 घंटा 5 मिनट के अंदर पाली से जोधपुर तक का सफर तय कर पाएंगे, जिससे उनके कीमती समय में करीब 40 मिनट की बचत होगी. इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और ट्रैक सुधार के साथ-साथ अब ट्रैक के किनारों पर मजबूत सीमेंटेड पोल लगाने का कार्य कर रहा है.
रेलवे के पीआरओ पुरुषोत्तम ने बताया कि फुलेरा से मारवाड़ जंक्शन के बीच कुल 356 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक को सुरक्षित करने के लिए 70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ सीमेंटेड पोल लगाए जा रहे हैं ताकि मवेशियों और लोगों के ट्रैक पर आने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके. वर्तमान में पोल लगाने का काम लूणी जंक्शन से आगे रोहट तक पहुंच चुका है. इससे पहले लूणी से मारवाड़ जंक्शन के बीच लगाई गई बांस की बैरिकेडिंग सफल नहीं रही थी, जिसे अब हटाया जा रहा है.
ट्रैक को हाई स्पीड के लिए किया गया तैयाररेलवे ने इस रूट को हाई स्पीड बनाने की तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी. साल 2021 में जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा किया गया था. इसके बाद पटरियों की मजबूती को देखते हुए वर्ष 2024 में पूरे ट्रैक पर हाई स्पीड वाली नई पटरियां बिछाई गईं. ट्रैक तैयार होने के बाद इस पर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल भी किया गया, लेकिन ट्रैक पर मवेशियों के आने और असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डालने की घटनाओं ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी थी.
पुराने हादसों से लिया गया सबकट्रैक को सुरक्षित करना इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि पूर्व में कई बड़े हादसे और साजिशें सामने आ चुकी हैं. अगस्त 2025 में माउंट आबू और फालना के बीच ट्रेन के सामने ऊंट आने से बड़ा हादसा होते-होते बचा था. वहीं अगस्त 2024 में वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए ट्रैक पर सीमेंटेड ब्लॉक रखने जैसी साजिश भी सामने आई थी. इन घटनाओं के कारण न केवल जान-माल का खतरा बना रहता है, बल्कि ट्रेनें भी काफी लेट हो जाती हैं. अब सीमेंटेड पोलिंग होने से ट्रेनें बिना किसी बाधा के 130 की रफ्तार से दौड़ सकेंगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
January 04, 2026, 13:01 IST
homerajasthan
अब सुपरफास्ट होगा पाली-जोधपुर का सफर: रेलवे ने खर्च किए 70 करोड़, 130 की….



