झीलों के शहर उदयपुर में रॉयल टूरिज्म का धमाका, 90% होटल फुल, 300 से ज्यादा इवेंट्स के साथ शहर तैयार!

Last Updated:December 11, 2025, 16:07 IST
क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले उदयपुर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग गया है. 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले पीक टूरिस्ट सीजन में शहर के होटल्स, रिसॉर्ट्स और होम स्टे लगभग फुल हो चुके हैं. विदेशी और देशी टूरिस्टों की भी अच्छी संख्या आने की उम्मीद है. न्यू ईयर के मौके पर रूम रेट्स सामान्य दिनों की तुलना में 3-4 गुना बढ़ गए हैं और 300 से ज्यादा प्राइवेट एवं होटल बेस्ड इवेंट आयोजित किए जाएंगे.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर. क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले उदयपुर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगने लगा है, 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले पीक टूरिस्ट सीजन के लिए शहर के होटल्स, रिसॉर्ट्स और होम स्टे लगभग फुल हो चुके हैं. होटल इंडस्ट्री के अनुसार इस बार 80 से 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि प्रीमियम होटल्स के 90% से ज्यादा कमरे पहले ही ब्लॉक हो चुके हैं.
होटल कारोबारियों के मुताबिक गोवा के बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा टूरिस्ट उदयपुर का रुख करते हैं. शहर में 900 से ज्यादा होटल–रिसॉर्ट और 550 से अधिक होम स्टे, गेस्ट हाउस व विला मौजूद हैं, जिनकी बुकिंग में इस बार रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है. विदेशी टूरिस्टों की भी अच्छी संख्या में आने की उम्मीद जताई जा रही है, जो साल के आखिरी दिनों को झीलों के शहर में बिताना चाहते हैं.
न्यू ईयर पर रूम रेट्स 3-4 गुना बढ़ेसामान्य दिनों में 5 से 10 हजार रुपए में मिलने वाले रूम इस बार 25 से 40 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं. वहीं 5-स्टार प्रॉपर्टीज में यह किराया 60 हजार से 1 लाख रुपए तक चला गया है. पैकेज में गाला डिनर, थीम नाइट्स, डीजे पार्टी और लाइव परफॉर्मेंस शामिल हैं. होटल एसोसिएशन के अनुसार इस बार रेट्स में पिछले साल की तुलना में 15% तक बढ़ोतरी हुई है.
इवेंट ऑर्गेनाइजर भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार उदयपुर में 300 से अधिक प्राइवेट और होटल बेस्ड इवेंट आयोजित होंगे. विदेशी टूरिस्टों को खास मेवाड़ी थीम के साथ परोसा जाएगा ताकि उन्हें राजस्थान की संस्कृति का अलग अनुभव मिल सके. राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होटल एसोसिएशन, ने बताया कि पर्यटन सीजन में हर साल की तरह इस बार भी होटल्स ने स्पेशल पैकेज लॉन्च किए हैं. शिल्पग्राम उत्सव के कारण लोकल और आउटस्टेशन टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ रही है, रोजाना महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, एमपी और राजस्थान से बड़ी संख्या में इन्क्वायरी आ रही है.
टूरिस्ट पॉइंट्स पर ट्रैफिक का दबावफतहसागर, पिछोला, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग और पुराने शहर के पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है. पीक सीजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था और रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू कर दी है. जनवरी के पहले सप्ताह में एक और हाई-प्रोफाइल रॉयल वेडिंग होने जा रही है—फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी उदयपुर में होगी. फरवरी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग की चर्चाएं भी पर्यटन में अतिरिक्त चमक जोड़ रही हैं. न्यू ईयर तक उदयपुर में टूरिज्म ग्राफ तेज रहेगा और शहर झीलों के साथ-साथ लाइट्स, म्यूजिक और कल्चरल इवेंट्स से जगमगाता दिखाई देगा.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
December 11, 2025, 16:07 IST
homerajasthan
उदयपुर में क्रिसमस और न्यू ईयर पर होंगे 300 से ज्यादा इवेंट्स



