Rajasthan

अलवर में अवैध खनन माफिया का आतंक, वन विभाग टीम पर किया जानलेवा हमला, लूटपाट कर हो गए फरार!

Last Updated:April 20, 2026, 16:26 IST

Illegal Mining In Alwar: अलवर के सहाड़ी गांव में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर माफियाओं ने पथराव कर हमला किया. इतना ही नहीं उन्होंने वन रक्षक से लूटपाट भी की. भयंकर तांडव मचाने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. यह मामला धोलागढ़ थाने में दर्ज कराया जा चुका है. पुलिस उन्हें ढूंढ रही है. माना जा रहा है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.अलवर में अवैध खनन माफिया का आतंक, वन विभाग टीम पर कर दिया जानलेवा हमला!Zoomअलवर में खनन माफिया ने वन विभाग की टीम पर किया हमला

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में खनन माफियाओं के हौसले ने हद पार कर दी है. ये इस कदर बेलगाम हो चुके हैं कि अब वे सीधे सरकारी टीमों पर हमला करने लगे हैं. ये किसी से भी नहीं डर रहे. मामला अलवर के कठूमर उपखंड क्षेत्र में सहाड़ी गांव का है. यहां अवैध खनन हो रहा था. इसी के खिलाफ वन विभाग की टीम यहां कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची कि माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. इन आरोपियों ने न केवल राजकार्य में बाधा डाली, बल्कि वन रक्षक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, सरकारी आई-कार्ड और नकदी लूट ली.

अवैध पत्थर से लदी ट्राली रोकने की कोशिश में किया हमलाक्षेत्रीय वन अधिकारी रवि सिंह भाटी के अनुसार, उन्हें इस मामले की गुप्त सूचना मिली. पता चला कि अवैध खनन का काम धड़ल्ले से हो रहा है. इसपर टीम वहीं पहु्ंच गई. टीम ने अवैध पत्थर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की. लेकिन शायद इस बात की भनक माफियाओं को लग चुकी थी. टीम रोकने की कोशिश कर ही रही थी कि चालक श्याम गुर्जर ट्रैक्टर को और भी तेज रफ्तार में भगाने लगा. लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

4-5 लोगों ने टीम पर बोल दिया हमलाटीम ने ड्राइवर से पूछताछ करने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया. कुछ ही देर में सतवीर गुर्जर समेत 4-5 लोग मौके पर पहुंचे. इससे पहले कि टीम उन लोगों से बात कर पाती वे हमलावर हो गए. वन विभाग की टीम के लोगों को सोचने तक का मौका नहीं मिला कि इतने में आरोपियों ने ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी. मानों संग्राम छिड़ गया हो.

पत्थर से हमला कर छीन लिया मोबाइल और आई-कार्डहमले के दौरान आरोपियों ने वन रक्षक रामवीर सिंह के साथ धक्का-मुक्की की. इसी दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, आई-कार्ड और नकदी छीन लिए. वे उन्हें पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि इतने में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सभ फरार हो गए. मामला इतना गंभीर था कि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया.

गिरोह के लोगों के पास है सूचना तंत्र, टीम को घेरकर करते हैं पथराववन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सहाड़ी गांव अवैध खनन के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है. यहां सक्रिय गिरोह आपसी सूचना तंत्र के जरिए टीमों को घेर लेते हैं. आरोप है कि इन सभी के पास अवैध हथियार भी हैं. साथ ही में इन्हें किसी-न-किसी का कथित राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है. इन्ही सब के चलते वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

धोलागढ़ थाने में मामला दर्जइधर, धोलागढ़ थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी कर्मचारी पर हमला, लूटपाट और राजस्थान वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी रामजीलाल के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 16:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj