Sports

‘टेंशन की कोई बात नहीं…’, लखनऊ से हारकर भी चिल सीएसके के कप्तान, रुतुराज ने बताया प्लेऑफ का ‘मास्टर प्लान’

होमखेलक्रिकेट

लखनऊ से हारकर भी चिल CSK के कप्तान, रुतुराज ने बताया प्लेऑफ का ‘मास्टर प्लान’

Last Updated:May 16, 2026, 00:01 IST

Ruturaj Gaikwad Statement on CSK Playoff Equation: चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ग्रहण लगा दिया है. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही सीएसके का पिछले 3 मैचों की लगातार जीत का क्रम टूट गया और प्लेऑफ की संभावना भी शायद बेहद कम हो गई है. हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद सकारात्मक बयान देते हुए सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर अपनी बात रखी.लखनऊ से हारकर भी चिल CSK के कप्तान, रुतुराज ने बताया प्लेऑफ का 'मास्टर प्लान'Zoomलखनऊ के खिलाफ हार के बाद क्या बोले रुतुराज गायकवाड़?

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पॉजिटिव नजर आए. उन्होंने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अपनी राय व्यक्त की. अगले दो मैचों की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बहुत ही सीधे शब्दों में जवाब दिया. बता दें कि चेन्नई के बचे हुए दो लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से खेलने हैं. अगर सीएसके को टॉप-4 में जगह बनाई है तो हर हाल में यह दोनों मुकाबले जीतने होंगे. लखनऊ से हार के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर फिसल गई है. उसके 12 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं.

मैच के बाद अगले दो मैचों का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर रुतुराज ने कहा, ‘देखिए, पहली चुनौती तो चेन्नई पहुंचना है क्योंकि वहां की फ्लाइट काफी लंबी है. वहां पहुंचने के बाद, हमें बस उन चीजों को सुधारना है जहां हम कम पड़ रहे हैं. इसके साथ ही, वहां के माहौल और पिच को जितनी जल्दी हो सके समझना होगा.

प्लेऑफ समीकरण पर क्या कहा?रुतुराज ने टीम के टॉप-4 में पहुंचने को लेकर कहा, ‘हमारे लिए समीकरण बिल्कुल साफ है- अब हम जितने भी मैच खेलेंगे, हमें हर हाल में जीतना होगा. मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी उलझा हुआ नहीं है, सब कुछ बहुत सिंपल है. यहां से हमारे लिए आगे का रास्ता साफ है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस यह ध्यान रखना है कि हमारा दिन अच्छा रहे और जिस भी खिलाड़ी का दिन अच्छा हो, वह उसका पूरा फायदा उठाए. उम्मीद है कि हम यहां से पासा पलट देंगे.’

लखनऊ से मिली हार पर क्या कहा?मैच को लेकर रुतुराज ने कहा, ‘मुझे लगा कि पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमारे लिए ‘हार्ड लेंथ’ पर आ रही गेंदों को मारना थोड़ा मुश्किल हो रहा था और उनके गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. वैसे हम 160 या 170 रन बनाने की सोच रहे थे, लेकिन हमने 180 रन बना लिए. इसलिए मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इससे बेहतर नहीं हो सकती थी, हमने अपना बेस्ट दिया.’ लखनऊ की बल्लेबाजी को जीत के क्रेडिट देते हुए सीएसके के कप्तान ने कहा, ‘उन्होंने वाकई बहुत शानदार बल्लेबाजी की. अब यह तो नहीं कह सकते कि बाद में पिच बेहतर हो गई थी या नहीं, लेकिन उन्होंने सच में कुछ कमाल के शॉट्स खेले.’

‘टीम पर पूरा भरोसा’रुतुराज ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘अगर बल्लेबाजी की बात करें, तो कार्तिक ने जिस आत्मविश्वास के साथ 70-80 के आसपास रन बनाए, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हमारा मिडिल ऑर्डर अभी भी हमारी थोड़ी कमजोरी रहा है. लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी कुछ मैचों में जाने से पहले, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बल्लेबाजी अब लय में आ रही है और गेंदबाजी में तो हम पहले ही बहुत अच्छा कर रहे हैं. आज बस हमारा दिन खराब था, लेकिन आगे आने वाले मैचों के लिए मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है.’

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj