राजस्थान में यहां पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना, कैसे हुआ हमला?

Last Updated:October 14, 2026, 11:25 IST
राजस्थान के भरतपुर जिले से सनसनीखेज अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में एक बड़ा पेंच फंस गया है कि घटनास्थल यानी क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वाली डीवीआर भड़ाना फैमली के पास है. इसे पुलिस तलाश रही है. भीड़ ने कैसे हमला किया और कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंडा गांव में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद घटनास्थल पर खून के निशान और तोड़फोड़ के निशान दिखाई दिए. जिस क्रेशर प्लांट के रास्ते को लेकर करीब 12 साल से विवाद चल रहा था. वही विवाद अब हिंसक वारदात में बदल गया.
घटना के बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो क्रेशर प्लांट के पास बने दो मकानों में तोड़फोड़ के निशान मिले. कमरे के बाहर खून बिखरा हुआ था. उसके पास की रसोई में भी सामान अस्त-व्यस्त था. वहां आटा लगा हुआ था. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि हमले से पहले घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी.
लाठी-डंडों तथा नुकीले हथियारों से हमला
रविवार शाम करीब 7:30 बजे बड़ी संख्या में लोग क्रेशर प्लांट के ऑफिस में घुसे और भड़ाना पर लाठी-डंडों तथा नुकीले हथियारों से हमला किया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं. पुलिस को घटनास्थल पर गेट पर कुल्हाड़ी और फर्से के निशान भी मिले हैं. पास में कारतूस के खोल मिलने की बात भी सामने आई है.
इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. वहीं, क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को अभी नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों ने कैमरों की रिकॉर्डिंग वाली डीवीआर भड़ाना की पत्नी कमलेश अपने साथ ले गई थीं. परिवार ने कुछ दिन बाद डीवीआर पुलिस को सौंपने की बात कही है.
पुराना विवाद बताया जा रहा है
भड़ाना की हत्या के पीछे क्रेशर प्लांट तक जाने वाले रास्ते का पुराना विवाद बताया जा रहा है. करीब 12 साल से चल रहे इस विवाद में कोर्ट केस, महापंचायत और कानूनी लड़ाइयां भी हुईं. लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया. फरवरी 2025 में भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के आरोप लगे थे.
About the AuthorLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 14, 2026, 11:25 IST



