Rajasthan

बच्चे रोते रहे और मां प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ी रही…फिर आया कहानी में जबर्दस्त ट्विस्ट

Last Updated:May 07, 2026, 18:53 IST

Baran News : बारां जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. लेकिन बाद में कहानी में ऐसा ट्विस्ट! आया कि महिला को पति ही नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने भी अपनाने से इनकार कर दिया. इस प्रेम कहानी को लेकर बारां जिले के अटरू थाने में करीब चार घंटे तक समाज के पंट पटेलों की पंचायत चलती रही. आखिरकार महिला को ना तो प्रेमी मिला और ना ही पति. जानिए क्या है पूरी कहानी. बच्चे रोते रहे और मां प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ी रही, फिर आया ट्विस्टZoomबारां जिले में सामने आई इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर अटरू थाने में करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा.

बारां. बारां जिले के अटरू थाना इलाके में प्रेम प्रसंग का अनोखा केस सामने आया है. यहां एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. लेकिन बाद में जब समाज के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो वह सुरक्षा की मांग को लेकर अपने प्रेमी के संग पुलिस थाने पहुंच गई. लेकिन वहां मामला उलटा पड़ गया. दोनों के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही समाज के लोग भी वहां पहुंच गए. वहीं महिला का पति भी अपने तीनों बच्चों को लेकर थाने चला आया. वहां तीनों बच्चे मां को देखकर रोते रहे. लेकिन वह प्रेमी के संग जाने के लिए अड़ी रही. लेकिन उसी दौरान वहां कहानी में ट्वीस्ट आ गया. इस ट्विस्ट के चलते वहां पुलिस की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक पंच पटेलों की पंचायत होती रही. बाद में महिला के प्रेमी और पति दोनों ने ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया. इस पर पुलिस ने महिला को नारी शाला भिजवा दिया.

पुलिस के अनुसार एक महिला दो दिन पहले मंगलवार को अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. समाज के लोगों को जब इसका पता चला तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. प्रेमी जोड़े को इसकी भनक लग गई. उन्हें समाज का डर सताने लगा तो महिला और उसका प्रेमी बुधवार को सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस थाने पहुंच गए. इसकी सूचना मिलने पर महिला का पति, उसके बच्चे और बड़ी संख्या में समाज के लोग भी थाने पहुंच गए. सभी ने महिला से उसके परिवार के साथ रहने को लेकर समझाइश की.

पंच पटेलों ने महिला के प्रेमी के सामने रखी दो शर्तेंमां को लेकर हो रहे हंगामे को देखकर उसके तीनों बच्चे रोने लग गए. लेकिन अपने तीनों बच्चों के रोने के बाद भी महिला का मन नहीं पसीजा और वह प्रेमी के संग रहने की जिद करती रही. महिला का प्रेमी अविवाहित है. यह देखकर समाज के पंच पटेलों ने महिला के प्रेमी के सामने शर्त रखी कि अगर वह उसे लेकर जाना चाहता है तो चला जाए. लेकिन वह उसके तीनों बच्चों को साथ लेकर जाए. इसके साथ ही बतौर हर्जाना महिला के पति को 12 लाख रुपये दे. यह सुनकर प्रेमी का प्रेम फुर्र हो गया और उसने कदम पीछे खींच लिए. उसने प्रेमिका को अपनाने से मना कर दिया. इस पर वहां महिला और उसके प्रेमी के बीच में भी झगड़ा हो गया.

पति ने भी अपनाने से इनकार कर दियाकरीब 3-4 घंटे पुलिस थाने में हंगामा चलता रहा. शाम तक महिला नहीं मानी. वह प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ी रही. लेकिन समाज की शर्तों को देखते हुए प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ. वहीं बाद में महिला के पति को भी गुस्सा आ गया. उसने भी पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया. वह भी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर चला गया. थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है. आपस में समझाइश की गई. दिन में पति पत्नी को ले जाने के लिए तैयार था. लेकिन शाम को पति भी महिला को साथ रखने को तैयार नहीं हुआ. वहीं प्रेमी भी पीछे हट गया. इस पर महिला को एसडीएम के सामने पेश कर नारी शाला भिजवा दिया गया है. उसके प्रेमी को पाबंद किया जाएगा.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Baran,Baran,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj