Entertainment

सलमान खान के जीजा की वो ‘मनहूस’ फिल्म, नर्क बन गई एक्ट्रेस की जिंदगी, चॉल में जी रही बदहाली जिंदगी

Last Updated:May 07, 2026, 18:53 IST

Pooja Dadwal Painful Story : जिंदगी कब कौन सा मोड़ ले ले, कोई नहीं बता सकता. 90 के दशक की एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने गोवा में कसीनो खोला. फिर वक्त ने पलटा खाया. तकदीर ने ऐसा धोखा दिया कि एक्ट्रेस गुमनामी के अंधेरे में चॉल में अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गई. ना रहने के लिए घर है और ना ही गुजर-बसर करने के लिए पैसे हैं. एक्ट्रेस की दर्दभरी कहानी जानकर आपका भी दिल भर आएगा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस-एक्टर की जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी होती है, उसका दूसरा पक्ष उतना ही स्याह होता है. बड़े से बड़े स्टार को सिर्फ एक फिल्म अर्श से फर्श पर ले आती है. यह दर्दभरी कहानी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस की है जो आज चॉल में दर्दभरी-बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर है. परिवार ने नाता तोड़ लिया है. हम सलमान खान के साथ 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पूजा डडवाल की बात कर रहे हैं. पूजा डडवाल सीवियर टीबी रोग से पीड़ित हैं. पति ने उनका साथ छोड़ दिया है. पूजा ने 1995 में सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ में डेब्यू किया था.

‘वीरगति’. फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन सलमान के साथ नजर आईं पूजा डडवाल को सराहना मिली. वीरगति क एक्शन फिल्म थी जिसका निर्देशन-प्रोडक्शन केके सिंह ने किया हा. फिल्म में सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी नजर आए थे. यह पूजा डडवाल की इकलौती फिल्म है.

पूजा ने ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘कुछ करो ना’ और मृत्यु : द मिथ जैसी फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उनका करियर फ्लॉप रहा. सलमान खान जैसे स्टार के साथ काम करने के बाद भी पूजा कोई मुकाम नहीं बना पाईं.

Add as Preferred Source on Google

फिल्मों में असफल रहने के बाद पूजा ने टीवी का रुख किया. 1999 में ‘आशिकी’ और 2001 में ‘घराना’ जैसे सीरियल में वो नजर आईं लेकिन उन्हें फिल्मों से अच्छे ऑफर नहीं मिले. पूजा ने 2018 में शादी रचा ली. अपने पति के साथ गोवा में शिफ्ट हो गईं. गोवा में उन्होंने कैसिनो भी खोला.

2018 में आया पूजा की जिंदगी में उस समय भूचाल आया जब उन्हें ट्यूबरकुलोसिस बीमारी का पता चला. इसके चलते उनके ससुराल वालों ने नाता तोड़ लिया. वो मुंबई में आकर रहने लगीं. 2019 में हालत बिगड़ने पर पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने साथियों और बॉलीवुड इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगी. सलमान खान ने बड़े दिल दिखाते हुए मदद की.

पूजा की सेहत थोड़ी ठीक हुए तो वो मुंबई के एक चॉल में रहने लगीं. एक शुभचिंतक के परिवार ने उनकी मदद की थी. साल 2020 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘शुकराना: गुरु नानक देव जी’ से पर्दे पर वापसी की कोशिश की. फिल्म फ्लॉप साबित हो गई. ऐसे में एक बार फिर से पूजा गुमनामी के अंधेरे में खो गईं.

पूजा डडवाल ने अपने कुछ दोस्तों की मदद से पेट पालने के लिए टिफिन का काम शुरू किया. दोस्तों ने एक्ट्रेस को सामान दिलवाया. अब पूजा चॉल में रहती हैं और पाई-पाई के लिए मोहताज हैं. उनके पति पहले ही उन्हें छोड़ चुके हैं. परिवार पहले ही उनसे नाता तोड़ चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj