Entertainment

किस्मत से बनीं हीरोइन, शशि कपूर की फिल्म को किया था रिजेक्ट, फिर सुपरस्टार ने पहली ही फिल्म में जड़ा था थप्पड़

Last Updated:April 18, 2026, 10:31 IST

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनका फिल्मों और ग्लैमर की दुनिाय से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं रहा. इन कलाकारों ने किस्मत से फिल्म जगत का रुख किया और खूब नाम कमाया. गुजरे जमाने की ऐसी एक अदाकारा पूनम ढिल्लों हैं.

पूनम ढिल्लों की खूबसूरती ने 80-90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया था. उनकी एक झलक पाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी-चौड़ी लाइन लगी रहती थी. ब्यूटी पेजेंट से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम ढिल्लों का असल में फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने इत्तेफाकन चकाचौंध भरी इस दुनिया का रुख किया था.

पूनम ढिल्लों ने 1978 में फिल्म त्रिशूल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो उन खुशकिस्मत अदाकाओं में से एक थीं जिन्हें पहली ही फिल्म में यश चोपड़ा के साथ काम करने का मौका मिला था. यश चोपड़ा ने पूनम को ब्यूटी पेजेंट में स्पॉट किया और फिर फिल्मों में मौका दिया.

आज 18 अप्रैल को पूनम ढिल्लों अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म चंढीगढ़ के आम परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस के परिवार का ग्लैमर की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने तो कई सपनों में भी नहीं सोचा था कि वो फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी.

Add as Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने दोस्तों के कहने पर मिस यंग इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था. उन्होंने परिवार को बिना बताए दोस्तों के कहने पर हिस्सा लिया. इस कॉन्टेस्ट का फॉर्म भरने से पहले वो अनजान थीं कि उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदलने वाली थी.

पूनम ढिल्लों ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ब्यूटी पेजेंट में हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. उन्होंने ये खिताब अपने नाम कर लिया था, लेकिन वो अपने परिवार से डरी हुई थीं. दरअसल, पेजेंट जीतने के बाद अगले दिन उनकी अखबार में फोटो छपनी थी और उन्होंने अपने परिवार को इसके बार में कुछ नहीं बताया था.

पेपर में खबर आने से पहले एक्ट्रेस ने डरते-डरते अपने परिवार के सामने अपनी बात रखी और बताया कि वो जीत चुकी हैं. हालांकि जीतने के बाद उन्हें कम डांट पड़ी थी. वो भले ही ब्यूटी क्वीन का खिताब जीत चुकी थीं, लेकिन वो इस बात से भली-भांति वाकिफ थीं कि उनका परिवार उन्हें कभी एक्ट्रेस नहीं बनने देगा.

एक्ट्रेस परिवार के डर से खुद भी फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं थीं. उन्हें शशि कपूर ने अपनी फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन परिवार और समाज के डर से उन्होंने उस फिल्म को ठुकरा दिया था. पूनम ढिल्लों द्वारा रिजेक्ट किए जाने के बाद शशि कपूर की वो फिल्म कभी बनी ही नहीं.

आखिरकार जब यश चोपड़ा ने एक्ट्रेस को ‘त्रिशूल’ ऑफर की तो वो ठुकरा नहीं पाईं. उन्होंने परिवार से छिपकर फिल्मों में कदम रखा और यही उनकी लाइफ के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इत्तेफाक ऐसा कि पूनम की पहली फिल्म शशि कपूर के साथ ही थी.

इस फिल्म में उनका एक ऐसा सीन था जिसमें शशि कपूर को उन्हें थप्पड़ मारना था. फिल्म में वो सीन असली लगे इसलिए एक्टर ने सच में उन्हें चाटा जड़ दिया था. शशि कपूर से थप्पड़ खाने के बाद पूनम हैरान रह गई थीं.

एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. उन्हें 1979 में आई फिल्म नूरी के लिए जाना जाता है. फारुख शेख के साथ नूरी में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी सराहा गया था. फिल्म के गानों ने भी जमकर धूम मचाई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 18, 2026, 10:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj