40 साल से जल रही आस्था की ज्योति! इस काल भैरव मंदिर में रोज गूंजता है हवन, भक्त आते हैं दर्शन करने के लिए

Last Updated:July 09, 2026, 09:02 IST
Kal Bhairav Mandir: करीब 40 साल पुराना काल भैरव मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और धार्मिक विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां प्रतिदिन विधि-विधान से हवन किया जाता है, जिसकी पवित्र ध्वनि पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर देती है. स्थानीय लोगों का मानना है कि सच्चे मन से यहां पूजा-अर्चना करने और हवन में शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. धार्मिक महत्व के साथ यह मंदिर आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने पड़ाव क्षेत्र बना काल भैरव मंदिर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी विशेष पहचान रखता है. करीब 40 वर्ष पहले स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर इस मंदिर को स्थापित किया था. आज यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है. प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान काल भैरव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करने आते हैं.
मंदिर में पिछले 30 वर्षों से सेवा दे रहे व्यापारी कबिर शर्मा बताते हैं कि वे तीस साल से नियमित रूप से यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिर की स्थापना हुए लगभग 40 वर्ष हो चुके हैं और तब से यह स्थान लगातार लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।
सच्चे मन से की गई प्रार्थना होती है स्वीकारशर्मा आगे बताते है मंदिर की स्थापना के समय यहां काल भैरव की एक छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी लेकिन समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और बाद में भव्य एवं बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई जो आज मंदिर की प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम हवन होता है तथा दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र सुगंध से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठता है. श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर आते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान काल भैरव अवश्य स्वीकार करते हैं.
काल भैरव की कृपा से व्यापार लगातार उन्नति कर रहा है कबिर शर्मा आगे बताते है कि वह पूरी-सब्जी का व्यापार करते हैं. भगवान काल भैरव की कृपा से उनका व्यापार लगातार उन्नति कर रहा है. वे मानते हैं कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती है. यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



