कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा मारवाड़ का जलवा! जोधपुर की डॉक्टर सोनल परिहार रेड कार्पेट पर लहराएंगी राजस्थान का परचम

Last Updated:May 17, 2026, 14:07 IST
Jodhpur News: जोधपुर की मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट और पूर्व मिसेस इंडिया डॉक्टर सोनल परिहार पेरिस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी. वे इतिहास में पहली ऐसी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जिन्हें यह विशेष आमंत्रण मिला है. कांस के ग्लोबल मंच पर वे जोधपुर के पारंपरिक ‘डंका वर्क’ वाली साड़ी पहनकर मारवाड़ की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगी. इसके साथ ही वे पर्यावरण सुरक्षा और मातृत्व का संदेश देने के लिए ई-वेस्ट थीम और अपने द्वारा डिलीवर किए गए नवजात शिशुओं (एंजल्स) की थीम पर आधारित खास गाउन्स भी पहनेंगी.
ख़बरें फटाफट
Jodhpur News: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले जोधपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में भारत का परचम लहरा चुकीं डॉक्टर सोनल परिहार अब विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस आयोजनों में से एक ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने जा रही हैं. पूर्व में ‘मिसेस इंडिया’ और ‘मिसेस अर्थ इंटरनेशनल’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर चुकीं डॉक्टर सोनल परिहार को इस बार पेरिस से विशेष आमंत्रण (Special Invitation) मिला है. इस आमंत्रण के तहत वे कांस फिल्म फेस्टिवल के वैश्विक रेड कार्पेट पर वॉक कर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. पेरिस रवाना होने से पहले जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर सोनल ने कहा कि यह सिर्फ उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान और खासतौर पर मारवाड़ की समृद्ध संस्कृति, विरासत और महिलाओं की असीम प्रतिभा के लिए एक ऐतिहासिक व गर्व का पल है. उन्होंने संकल्प जताया कि वे कांस के मंच पर अपनी प्रस्तुति के जरिए दुनिया को मारवाड़ की अपनायत, यहाँ के चटकीले रंगों और पारंपरिक कला से रूबरू करवायेगी.
डॉक्टर सोनल परिहार ने अपनी इस यात्रा को लेकर उत्साह साझा करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनके लिए एक ड्रीम डेब्यू जैसा अनुभव है. सबसे खास बात यह है कि सोनल पेशे से एक जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) हैं. उन्होंने कहा कि कान्स के इतिहास में शायद यह पहली बार होने जा रहा है जब चिकित्सा समुदाय से कोई महिला गायनेकोलॉजिस्ट इस तरह सीधे फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हिस्सा लेने जा रही है. ऐसे में फैशन वर्ल्ड के साथ-साथ अपनी पूरी मेडिकल कम्युनिटी को ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करना उनके लिए दोहरे गर्व की बात है. वे अपने परिधानों के जरिए न सिर्फ फैशन का जलवा बिखेरेंगी, बल्कि दुनिया को मातृत्व (Motherhood) और जीवन की खूबसूरती का संदेश भी देंगी.
जोधपुर के पारंपरिक ‘डंका वर्क’ से सजेगी साड़ी, ड्रेस में दिखेगा भारत का लैंडस्केपकांस के इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉक्टर सोनल पूरी तरह से भारतीयता और राजस्थानी रंगत में रंगी नजर आएंगी. उन्होंने अपने खास आउटफिट्स के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वे राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने कपड़ों में समेटकर ले जा रही हैं. उन्होंने विशेष तौर पर जोधपुर के प्राचीन और पारंपरिक ‘डंका वर्क’ (Danka Craft) से तैयार करवाई गई बेहद खूबसूरत साड़ी चुनी है, जिसके साथ मारवाड़ की पारंपरिक कला से मेल खाती ज्वेलरी पहनी जाएगी. इसके अतिरिक्त, उनके वॉर्डरोब में कुछ ऐसे गाउन्स भी शामिल हैं जो सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि वैश्विक समाज को एक बड़ा संदेश देंगे. इनमें से कुछ गाउन्स विशेष रूप से ‘ई-वेस्ट’ (E-waste) और पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े गंभीर मुद्दों और उनके प्रति जागरूकता को दर्शाते हुए डिजाइन किए गए हैं.
उन ‘एंजल्स’ को समर्पित होगी ड्रेस, जिन्हें डॉक्टर के रूप में इस दुनिया में लाईंडॉक्टर सोनल परिहार के एक विशेष गाउन की थीम बेहद भावुक और अनूठी रखी गई है. उनकी एक मुख्य ड्रेस पूरी तरह से भारत के खूबसूरत लैंडस्केप (भौगोलिक छटा) को प्रदर्शित करेगी. इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उन ‘एंजल्स’ को भी कलात्मक रूप से शामिल किया गया है, यानी वे नवजात शिशु जिन्हें डॉक्टर सोनल ने एक गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में खुद अपने हाथों से इस खूबसूरत दुनिया में लाने में मदद की है. सोनल ने कहा कि कान्स एक बेहद खूबसूरत, गरिमापूर्ण और प्रतिष्ठित वैश्विक प्लेटफॉर्म है, जहाँ दुनिया भर से शीर्ष कलाकार और मशहूर हस्तियां आती हैं. इस मंच पर जाकर नए वैश्विक कनेक्शंस बनाने के साथ-साथ राजस्थान और नीली नगरी जोधपुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan



