प्रिंसिपल ने अपनी जेब से छात्राओं को कराई हवाई यात्रा, मेधावी बेटियों के सपनों को दी नई उड़ान

Last Updated:July 05, 2026, 21:52 IST
Sikar Hindi News: सीकर जिले से शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा देने वाली एक अनोखी पहल सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने निजी खर्च पर मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा कराकर उनके सपनों को नई उड़ान दी. यह पहल केवल एक फ्लाइट यात्रा तक सीमित नहीं रही, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश भी बन गई. पहली बार विमान में सफर करने का अवसर मिलने पर छात्राओं की खुशी देखते ही बन रही थी. शिक्षा के साथ प्रेरणा और प्रोत्साहन का यह अनूठा प्रयास समाज के लिए मिसाल बन गया है. स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत ने प्रिंसिपल की इस पहल की सराहना की है. यह उदाहरण बताता है कि एक शिक्षक यदि संकल्प ले, तो वह छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उनके भविष्य को नई दिशा दे सकता है.
ख़बरें फटाफट
Sikar News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अक्सर संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है, लेकिन सीकर जिले के पलसाना क्षेत्र के रेटा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने यह साबित कर दिया कि यदि शिक्षक ठान लें तो सरकारी स्कूल भी बड़े सपनों की उड़ान दे सकते हैं. यहां के प्रधानाचार्य मदनलाल जाट ने मेधावी छात्राओं को ऐसा पुरस्कार दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को अपने निजी खर्च पर जयपुर से नई दिल्ली तक हवाई यात्रा करवाई है.
यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं था, बल्कि उन छात्राओं के लिए ऐसा अनुभव था, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगी. विद्यालय की व्याख्याता मंजू नेहरा के सान्निध्य में सानिया गोगलिया, वर्षा गहलोत और खुशबू सैनी ने पहली बार विमान में सफर किया. गांव से निकलकर आसमान में उड़ान भरने का यह अनुभव उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा. छात्राओं ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अच्छे अंकों का इनाम उन्हें हवाई यात्रा के रूप में मिलेगा.
किताबों में पढ़ी जानकारिया असल में देखी दिल्ली पहुंचने के बाद छात्राओं ने देश की राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक, शैक्षणिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया. इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्हें किताबों में पढ़ी गई कई अहम जानकारियों को वास्तविक रूप में देखने और समझने का अवसर मिला. विद्यालय की व्याख्याता मंजू नेहरा का मानना है कि इस तरह की यात्राएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती हैं.
इसलिए करवाई हवाई यात्रा प्रधानाचार्य मदनलाल जाट ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान करना शिक्षा का हिस्सा है. उनका कहना है कि जब छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष पहचान मिलती है तो दूसरे विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई प्रोत्साहन योजना की भी घोषणा की है.
95 प्रतिशत से अधिक लाने वाले को जायेंगे हवाई यात्रा पर उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें भी वे अपने निजी खर्च पर हवाई यात्रा करवाएंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने शिक्षकों के लिए भी प्रेरक घोषणा करते हुए कहा कि जिस शिक्षक के विषय में तीन विद्यार्थी 100 में से 100 अंक प्राप्त करेंगे, उस शिक्षक को भी हवाई यात्रा का पुरस्कार दिया जाएगा.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



