रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट पर मातम, करंट लगने से 28 साल के युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Last Updated:May 15, 2026, 11:52 IST
रजनीकांत की आगामी फिल्म जेलर 2 के सेट पर बड़ा हादसा हो गया. चेन्नई के पनैयूर स्थित एक निजी स्टूडियो में शूटिंग के लिए सेट तैयार करते समय 28 साल के कार्तिकेयन की करंट लगने से मौत हो गई. वह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था और घर जैसा सेट बना रहा था. शुरुआती जांच में बिजली लीकेज की आशंका जताई गई है.पुलिस जांच में जुटी है.जेलर 2 जून में रिलीज हो सकती है.
नई दिल्ली. रजनीकांत की मोस्टअवेटेड फिल्म जेलर 2 के सेट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. चेन्नई में फिल्म की शूटिंग के दौरान 28 साल एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है. वह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था और शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था. हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में स्थित एक निजी फिल्म स्टूडियो में हुआ.
कैसे हुआ हादसा
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सेट निर्माण के दौरान अचानक बिजली की ये हादसा हुआ, जिसकी चपेट में आने से कार्तिकेयन को जोरदार करंट लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.
कनाथुर पुलिस कर रही जांच
कनाथुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि सेट पर बिजली का लीकेज कैसे हुआ और सुरक्षा इंतजामों में कहीं लापरवाही तो नहीं थी. ‘जेलर 2’ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की दूसरी फिल्म है. फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है, जिसके मालिक कलानिधि मारन हैं.
2023 में आई थी जेलर
इस फिल्म का पहला भाग जेलर साल 2023 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी. इसमें विनायकन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और वसंत रवि अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था. फिल्म की रिलीज इस साल जून में होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी रजनीकांत की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की थी.
About the AuthorShikha Pandey
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh



