युवती से मिलने गया था युवक, बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत; जसरासर कांड अब आया नया मोड़

Last Updated:June 18, 2026, 11:11 IST
Bikaner Jasrasar Youth Death Case: बीकानेर के जसरासर में युवक की पिटाई का वायरल वीडियो अब हत्या के मामले में तब्दील हो गया है. युवती से मिलने पहुंचे युवक को कथित रूप से पकड़कर पीटा गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे जोधपुर एम्स तक ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. युवक की मौत के बाद पुलिस हत्या की धाराएं जोड़ने की तैयारी में है. वहीं दोनों पक्षों से जुड़े मामलों की भी जांच जारी है और पुलिस मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर के जसरासर में युवक की पिटाई का वायरल वीडियो अब हत्या के मामले में तब्दील हो गया है
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के जसरासर क्षेत्र में एक युवती से मिलने गए युवक के साथ हुई मारपीट का मामला अब हत्या के मामले में बदल गया है. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. युवक कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद पुलिस अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी.
बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल अवस्था में उसे पहले बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जोधपुर एम्स रेफर कर दिया. वहां कई दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी.
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सूर्खियों में आया मामला
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वीडियो में युवक के साथ मारपीट किए जाने के दृश्य सामने आए थे, जिसके बाद मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उस समय मामला मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था, लेकिन अब युवक की मौत के बाद प्रकरण की गंभीरता बढ़ गई है.
पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है. युवक के परिजनों की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.
पुलिस अदालत में चार्जशीट पेश करने की तैयारी में जुटी
युवक की मौत के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश करने की तैयारी में जुटी है. वहीं युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Rajasthan



