Rajasthan

जयपुर SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया, यहीं पर चल रहा था आरोपी का इलाज, मांगे थे 40 करोड़ रुपये

Last Updated:May 14, 2026, 12:36 IST

Jaipur SMS Hospital Bomb Threat: राजस्थान के जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम धमकी दी गई थी और 40 करोड़ की मांग की गई थी. राजस्थान और हरियाणा ने मिलकर अब युवक को हिरासत में लिया है. नूंह के खोरी कलां से मोनू गुप्ता ने यह धमकी दी थी. जयपुर के इसी अस्पताल में आरोपी का इलाज चल रहा है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर SMS अस्पताल को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा, यहीं चल रहा था इलाजZoomआरोपी की मां विमला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस उनके घर पहुंची थी .

नूंह. राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजस्थान और हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी के साथ राजस्थान पुलिस से 40 करोड़ रुपये की मांग किए जाने की सूचना मिलने पर दोनों राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं.

तकनीकी जांच के दौरान कॉल की लोकेशन हरियाणा के नूंह जिले के तावडू क्षेत्र स्थित खोरी कलां में ट्रेस हुई, जिसके बाद थाना सदर तावडू पुलिस और खोरी कलां चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मोनू गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 6 अटेली महेंद्रगढ़, हाल निवासी खोरी कलां के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक ने मंगलवार रात राजस्थान पीसीआर जयपुर सिटी को कॉल कर 40 करोड़ रुपये की मांग की थी और रकम नहीं मिलने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदर तावडू, खोरी कलां चौकी इंचार्ज तथा पुलिस टीम सक्रिय हो गई और युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

मामले की जांच के दौरान शुरुआती जानकारी और स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है. परिजनों और उसकी मां का कहना है कि मोनू मानसिक रूप से बीमार है तथा उसका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिजनों ने पुलिस को उपचार से जुड़े कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं.

आरोपी की मां विमला ने  क्या बताया?

आरोपी की मां विमला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस उनके घर पहुंची थी और मोनू को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उसके दूसरे भाई को भी कुछ समय के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई थी. फिलहाल राजस्थान पुलिस की टीम खोरी कलां पुलिस चौकी में युवक से पूछताछ की है.  मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस आरोपी युवक को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ जयपुर ले जाने की तैयारी में है.

नूंह पुलिस सूत्रों का भी कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है, हालांकि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हालांकि अब तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने के पीछे युवक का वास्तविक उद्देश्य क्या था और कहीं इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल तो नहीं है.

About the AuthorVinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj