Entertainment

तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपा लिया चेहरा, पैपराजी को किया इग्नोर

Last Updated:May 14, 2026, 12:32 IST


मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. इन खबरों के बीच मौनी मुंबई में दोस्तों के साथ डिनर करते स्पॉट हुईं. लेकिन एक्ट्रेस ने पैप्स को पूरी तरह इग्नोर किया. वो अपने फोन से चेहरा छिपाते दिखीं.
तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपा लिया चेहराZoomमौनी रॉय के फैंस तब हैरान रह गए जब उनके और सूरज नाम्बियार के अलग होने की खबरें मंगलवाल को सामने आईं. हालांकि अभी तक दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पुराना बयान फिर से वायरल हो गया है. इस पुराने बयान में मौनी शादी के बाद सूरज के साथ झगड़ों और बहस के बारे में बात करती नजर आई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

नई दिल्ली. टीवी और फिल्म जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके और पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. इन चर्चाओं को तब और हवा मिली जब लोगों ने नोटिस किया कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं. हालांकि, इस बारे में दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

इन अफवाहों के बीच मौनी को मुंबई में अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जाते देखा गया. एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट के बाहर अभिनेत्री को पैपराजी ने कैमरे में कैद किया. वायरल वीडियो में मौनी रॉय जल्दी-जल्दी बाहर निकलती नजर आईं और उन्होंने अपना चेहरा मोबाइल फोन से ढकने की कोशिश की. मौनी रॉय ने पैपराजी को पूरी तरह इग्नोर किया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj