Entertainment

स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड है ये 8 फिल्में, 1 ने तोड़े थे कमाई के कई रिकॉर्ड, दूसरी ने कायम की थी मिसाल

Last Updated:May 12, 2026, 23:40 IST

आमिर खान, रानी मुखर्जी और इरफान खान ये एक्टर जिन फिल्मों में होते हैं, उनके हिट होने के चांस बढ़ जाया करते थे. इनकी कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जो स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड रही हैं. इनमें कुछ तो रिलीज होते ही बंपर कमाई कर गई थीं. वहीं कुछ लोगों के जहन में बस गई थीं.

नई दिल्ली. यूं तो बॉलीवुड में अब तक हर तरह की फिल्में बनाई जा चुकी हैं. लेकिन कई ऐसी भी फिल्में आई हैं, जो स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड रही. इन फिल्मों में कुछ तो इतनी बड़ी हिट हुई कि तोबड़तोड़ कमाई कर डाली. वहीं कुछ ऐसी भी रहीं, जिन्होंने मिसाल कायम की थी.

पहली है साल 2009 में आई आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की ‘3 इडियट्स’. इंजीनियरिंग और पढ़ाई के दबाव पर बनी इस फिल्म में दिखाया गया था कि रट्टा मारने से कुछ नहीं होता, इंसान को उसमें इंट्रेस्ट लेकर उसे समझना होगा. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. ये फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

दूसरी है साल 2007 में आई फिल्म ‘तारें जमीन पर’ .आमिर खान की ये फिल्म भी स्टूडेंट्स लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में ईशान अवस्थी एक ऐसे बच्चे की कहानी को दिखाया गया, जो जिसे पढ़ाई में काफी दिक्कतें आती हैं. लेकिन उसमें छिप टैलेंट को उसके पेरेंट्स पहचान ही नहीं पा रहे थे.

Add as Preferred Source on Google

तीसरी है साल 2017 में आई ‘हिंदी मीडियम’. इसमें इरफान खान और सबा कमर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में इरफान पढ़ाई के लिए अपनी बेटी का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पाने के लिए जी तोड़ मेहनतर कर झूठ तक बोलते हैं. फिल्म में इंग्लिश की अहमियत और क्लास डिवाइड को दिखाया गया है.

चौथी है सुशांत सिंह राजपूत की साल 2019 में आई ‘छिछोरे’. इस फिल्म में सुशांत सिहं राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म फेलियर और स्टूडेंट प्रेशर पर बेस्ड है. इस फिल्म ने स्टूडेंट के रिजल्ट के बाद के प्रेशर को दिखाया गया था.

पांचवी है साल 2018 में आई ‘हिचकी’. रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में एक ऐसी टीचर का रोल निभाया था, जो गरीब झुग्गी वाले बच्चों को अलग तरीक से पढ़ाती है, जिन्हें लोग स्कूल से निकालने की प्लानिंग कर रहे होते हैं. फिल्म ने मिसाल कायम की थी, हर स्टूडेंट्स ने चाहा था कि काश हमें भी ऐसी टीजर मिल पाती.

छठी है साल 2019 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’. फिल्म में ऋतिक ने मैथ्स टीचर आनंद कुमार का रोल निभाया था. फिल्म बताती है कि टैलेंट किसी अमीर-गरीब का मोहताज नहीं होता, बस सही मौके की जरूरत होती है. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

सातवी हैं रणबीर कपूर की ‘रॉकेट सिंह’ सेल्समैन ऑफ द ईयर. ये फिल्म साल 2009 में आई थी. फिल्म में एक सेल्स कर्मचारी के प्रेशर को बखूबी दिखाया गया था. इस फिल्म में दिखाया गया था कि सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं, आपके पास स्किल्स और ईमानदारी होना भी उतना ही जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj