Tech

Meta का बड़ा कदम! अब माता-पिता देख सकेंगे बच्चे AI पर क्या पूछ रहे हैं, चैट पर रख सकेंगे नजर

मेटा ने माता-पिता के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से वे यह समझ सकेंगे कि उनके 18 से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर Meta AI का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी का मकसद है कि परिवार अपने बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी को बेहतर तरीके से समझ सकें और AI का सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित कर सकें.

ये नया फीचर ‘Supervision Hub’ के अंदर ‘Insights’ टैब में दिया गया है. यहां माता-पिता यह देख सकते हैं कि उनका बच्चा Meta AI पर किन विषयों से जुड़ी बातचीत कर रहा है. खास बात यह है कि मेटा सीधे चैट नहीं दिखाता, बल्कि केवल विषयों की श्रेणियां दिखाई जाती हैं. इससे बच्चों की प्राइवेसी भी बनी रहती है और माता-पिता को एक सामान्य जानकारी भी मिल जाती है.

उदाहरण के लिए, अगर बच्चा स्कूल, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, ट्रैवल, राइटिंग या हेल्थ एंड वेलबीइंग जैसे विषयों पर AI से बातचीत कर रहा है, तो वह कैटेगरी दिखाई देगी. लाइफस्टाइल के अंदर फैशन, फूड और छुट्टियां जैसे सब-टॉपिक भी दिख सकते हैं. वहीं हेल्थ एंड वेलबीइंग में फिटनेस, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसी जानकारी शामिल हो सकती है.

इस फीचर का मकसद बच्चों की जासूसी करना नहीं, बल्कि माता-पिता को बातचीत की शुरुआत करने का एक बेहतर तरीका देना है. अगर कोई बच्चा किसी खास विषय पर ज्यादा समय बिता रहा है, तो माता-पिता उससे खुलकर बात कर सकते हैं.

भारत में आना बाकीफिलहाल यह सुविधा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्राजील में उपलब्ध है. मेटा ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.

इसके अलावा Meta ने ‘AI Wellbeing Expert Council’ नाम से विशेषज्ञों का एक समूह भी बनाया है, जो युवाओं के लिए AI को और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा.

आज के समय में जब बच्चे तेजी से AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में यह फीचर माता-पिता के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इससे बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल समझ दोनों को बेहतर बनाया जा सकेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj