Sports

किसी को नहीं छोड़ता, सबको बराबर मारता है ये लड़का …सिराज ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर इतनी जोरदार तरीके से जश्न क्यों मनाया?

होमखेलक्रिकेट

सिराज ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर इतनी जोरदार तरीके से जश्न क्यों मनाया?

Last Updated:May 10, 2026, 13:34 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले से गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बड़े बड़े बॉलर दहशत में है. यही वजह है कि उनका विकेट लेने के बाद काइल जैमीसन से लेकर मोहम्मद सिराज तक आक्रामक जश्न मनाते नजर आते हैं. सिराज ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर इतनी जोरदार तरीके से जश्न क्यों मनाया? Zoomवैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करना गेंदबाजों के लिए बना बड़ी चुनौती

नई दिल्ली. महज 15 साल की उम्र में गेंदबाजों के अंदर जैसा खौफ वैभव सूर्यवंशी ने भरा है इससे पहले पूरी दुनिया में क्रिकेट खेलने वाले देशों में शायद ही देखा गया है. राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर जब तक क्रीज पर रहते हैं कप्तान से लेकर कोच तक का दिल जोर जोर से धड़कता रहता है. हर एक मैच में उनका स्ट्राइक रेट 250 से ऊपर रहता है. यही वजह है कि जब किसी विरोधी गेंदबाज को विकेट मिलता है तो ये भूल जाता है कि वैभव एक बच्चा है. हालांकि उनके काम बच्चों जैसे है भी नहीं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने 16 बॉल पर 36 रन बना डाले. ऐसे में जब मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लिया तो खुशी का ठिकाना नही था और जोशीला सेलिब्रेशन देखने को मिला.

जयपुर में वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज की दहाड़ अकेले नहीं आई थी. यह तब आई जब गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स के ओपनर ने शुरुआती ओवरों में चुनौती दी. सिराज को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर किया और विकेट को एक सामान्य पावरप्ले ब्रेकथ्रू से कहीं ज्यादा अहम बना दिया. सिराज की प्रतिक्रिया तेज, जोशीली और राहत से भरी थी.

Masterstroke from Ashish Nehra and Mohammed Siraj nails the execution under pressure🙌

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj