Rajasthan
ये है जयपुर की सबसे पुरानी फूल मंडी, यहां है ऐसी-ऐसी वैरायटी देखकर माथा चकरा जाएगा!

Jaipur Gulaab Mandi : जयपुर हवामहल रोड की चांदी की टकसाल में स्थित फूल मंडी 90 के दशक से शहर की सबसे बड़ी मंडी है, 100 से ज्यादा दुकानों से देशी विदेशी गुलाब समेत सैकड़ों वैरायटी के फूलों का व्यापार होता है. लोकल-18 से बातचीत में फूल विक्रेता लोकेश कुमार बताते हैं कि मंडी में गेंदा, मोगरा, कुंज, चमेली, जुही, गुड़हल, कमल, नीलकमल, चांदनी, कंडीर, टाटा रोज, आंकड़ा, धतूरा और हजारा जैसी कई वैरायटी के फूल ताजा रूप में पहुंचते हैं. लेकिन यह मंडी खासतौर पर गुलाब की देशी और विदेशी वैरायटी के लिए सबसे बड़ा बाजार मानी जाती है.



