Kerala Local Body Election Result LIVE Updates | Kerala Election Results | Kerala Nikay Chunav Live | NDA ने तिरुवनंतपुरम में रचा इतिहास, PM मोदी ने सराहा; UDF की लहर से लेफ्ट के किले में दरार, देखिए केरल निकाय चुनाव रिजल्ट

Kerala Local Body Election Result Live Updates: केरल की सत्ता का आज सेमीफाइनल है. केरल में आज लोकल बॉडी इलेक्शन के नतीजे आ रहे हैं. केरल के 1199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग जारी है. केरल स्थानीय निकाय चुनाव के मतगणना के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. अभी तक केरल में कांग्रेस की यूडीएफ का दबदबा दिख रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों से पता चला कि यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है. हालांकि, शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए बमबम दिख रहा है. इस सीट पर कांग्रेस बेदम दिख रही है. चलिए जानते हैं केरल लोकल बॉडी इलेक्शन रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.
December 13, 202515:57 IST
केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025: शाम 3:45 बजे तक के परिणाम
केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 में दोपहर 3:45 बजे तक के परिणामों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बना ली है. जबकि लेफ्ट फ्रंट (LDF) दूसरे स्थान पर है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया है.
विभिन्न स्थानीय निकायों में गठबंधन/पार्टी के अनुसार जीते गए/आगे चल रहे वार्डों की डिटेल्स:
गठबंधन/पार्टीग्राम पंचायतब्लॉक पंचायतजिला पंचायतनगर पालिकाकॉर्पोरेशनयूडीएफ (UDF)799512391961458187एलडीएफ (LDF)65429261481100125एनडीए (NDA)144155132493अन्य / निर्दलीय129849132315
December 13, 202515:28 IST
Kerala Election Results Live: बीजेपी ने पलक्कड़ नगर पालिका में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की
Kerala Local Body Election Results Live: बीजेपी (BJP) ने पलक्कड़ नगर पालिका में अपना गढ़ बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है. पार्टी ने 53 सीटों में से 25 सीटें जीतकर अपना कब्जा जमाया है. हालांकि बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दो सीट पीछे रह गई है (निर्गमित परिषद में बीजेपी के पास 28 सीटें थीं), लेकिन 17 सीटें जीतने वाली यूडीएफ और 8 सीटें जीतने वाली एलडीएफ के मुकाबले वह सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है और नगर पालिका पर शासन करना जारी रखेगी. यह जीत पार्टी की केरल में मज़बूत स्थानीय पकड़ को दर्शाती है.
December 13, 202515:27 IST
Kerala Election Results Live: यूडीएफ ने थ्रिसूर और कोच्चि निगमों में जीत हासिल की
Kerala Local Body Election Results Live: कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने त्रिशूर नगर निगम में बड़ी जीत हासिल की है. यहां उसने 56 में से 33 वार्ड जीतकर 29 के बहुमत के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है. इसी तरह कोच्चि नगर निगम में भी यूडीएफ ने 76 में से 46 वार्डों पर बढ़त हासिल कर ली है. इससे वह 39 के बहुमत के निशान को पार करते हुए स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रही है. इन जीत के साथ, यूडीएफ ने केरल के शहरी राजनीतिक परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.
December 13, 202515:24 IST
Kerala Election Results Live: PM मोदी ने तिरुवनंतपुरम की जनता को दिया धन्यवाद
Kerala Local Body Election Results Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि बीजेपी-एनडीए को थिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक युगांतकारी क्षण है. उन्होंने जोर दिया कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल उनकी पार्टी ही पूरा कर सकती है. मोदी ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ (Ease of Living) को बढ़ावा देगी. उन्होंने इस संदेश को विकसित तिरुवनंतपुरम हैशटैग के साथ साझा किया.
December 13, 202514:37 IST
Kerala Election Results Live: त्रिशूर में भाजपा की बड़ी जीत, मुस्लिम महिला उम्मीदवार ने कांग्रेस को हराकर चौंकाया
Kerala Local Body Election Results Live: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों के बीच कन्ननकुलंगरा वार्ड से भाजपा को चौंकाने वाली जीत मिली है. यह हिंदू बहुल वार्ड है. इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने चुनाव जीतकर कांग्रेस से यह सीट छीन ली है. इस जीत को त्रिशूर नगर निगम में भाजपा की रणनीतिक बढ़त और नए सामाजिक समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. कन्ननकुलंगरा हिंदू बहुल वार्ड माना जाता है. ऐसे में यहां से भाजपा की मुस्लिम उम्मीदवार की जीत ने राजनीतिक हलकों में खास चर्चा पैदा कर दी है. खास बात यह भी रही कि इस चुनाव में त्रिशूर में भाजपा की ओर से मुमताज ही एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थीं.
December 13, 202514:18 IST
NDA के लिए आई गुड न्यूज, वक्फ भूमि विवाद वाली जगह पर जीत, देखिए केरल निकाय चुनाव रिजल्ट
एर्नाकुलम: केरल से भाजपा के अगुवाई वाले एनडीए के लिए गुड न्यूज आई है. केरल में जहां वक्फ की जमीन का विवाद था, उस जगह पर एनडीए ने जीत हासिल कर ली है. जी हां, उस जगह का नाम है मुनंबम, यह वह क्षेत्र है, जहां वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई चल रही है. इस वार्ड में एनडीए की जीत हो गई है.
December 13, 202514:12 IST
केरल चुनाव परिणाम 2025 लाइव: तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते
केरल चुनाव परिणाम 2025 लाइव: तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में NDA बहुमत के करीब पहुंच रहा है, वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं.
सुधीश कुमार – पौंडकडवु वार्डपट्टूर राधाकृष्णन – कन्नममूला वार्ड
वहीं, मौजूदा स्थानीय निकाय चुनावों में केरल नगर पालिकाओं में बीजेपी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. 2020 में पार्टी ने पलक्कड़ और पंडालम जीते थे. इस बार, यह पलक्कड़ में सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी लेकिन पंडालम हार गई है. इसी समय, यह थ्रिप्पुनिथुरा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, त्रिशूर कॉर्पोरेशन, कोडुंगल्लूर और शोरनूर नगर पालिकाओं जैसे प्रमुख नागरिक निकायों पर कब्जा करने की उसकी उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही हैं.
December 13, 202513:13 IST
Kerala Local Body Election Results Live: तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में 45 साल का CPM शासन खत्म होने वाला है
केरल निकाय चुनाव परिणाम 2025 लाइव: भाजपा तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. यह फिलहाल 101 वार्डों में से 45 में आगे चल रही है. बहुमत का आंकड़ा 51 है. एलडीएफ जिसने पिछले चुनाव में 50 से ज़्यादा वार्ड जीते थे, दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि UDF 15 वार्डों के साथ तीसरे स्थान पर है.
December 13, 202513:12 IST
Kerala Election Results: कोझिकोड कॉर्पोरेशन में UDF और LDF के बीच कड़ी टक्कर
केरल चुनाव परिणाम 2025 लाइव: कोझिकोड कॉर्पोरेशन में UDF और LDF के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ बढ़त बदल रही है. मौजूदा रुझानों के अनुसार, LDF 29 वार्डों में और UDF 25 वार्डों में आगे है. केरल राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, बहुमत का आंकड़ा 39 है.
December 13, 202512:34 IST
केरल चुनाव परिणाम LIVE: कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को स्पष्ट बढ़त
केरल लोकल बॉडी इलेक्शन रिजल्ट्स लाइव: कुल 941 ग्राम पंचायतों में से UDF को स्पष्ट बढ़त मिली है. चलिए जानते हैं कि कहां से कौन आगे-कौन पीछे
UDF-216LDF-172NDA-4
ब्लॉक पंचायत कुल -152UDF-69LDF-50NDA-0
जिला पंचायत -14UDF-6LDF-6
नगर पालिका कुल 87UDF-36LDF-13
नगर निगम 6UDF-4LDF-1NDA -1
December 13, 202511:45 IST
Kerala Local Body Election Result Live: LDF 353 ग्राम पंचायत सीटों पर आगे
केरल लोकल बॉडी चुनाव रिजल्ट: केरल राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मिले रुझानों के अनुसार, केरल की कुल 941 ग्राम पंचायत सीटों में से LDF 353 ग्राम पंचायत सीटों पर आगे है, जबकि UDF 309 सीटों पर आगे है. वहीं, UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) की उम्मीदवार धन्या ने कोट्टायम नगर पालिका के वार्ड 28 से जीत हासिल की.
December 13, 202511:15 IST
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अदालत का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार जीती
Kerala Local Body Election Result Live: मतदाता सूची में अपना नाम पुनः शामिल कराने के लिए केरल उच्च न्यायालय का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एस एल ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मुत्तदा मंडल से स्थानीय निकाय चुनाव में शनिवार को 300 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. जीत के बाद वैश्ना एस एल ने संवाददाताओं से कहा कि यह ‘लोकतंत्र की जीत’ है और कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि ‘सच की ही जीत होगी.’ उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए गर्व और खुशी का अवसर है. लोग जानते हैं कि हमने कितनी मेहनत की है.’
December 13, 202511:04 IST
Kerala Local Body Election Results 2025 LIVE Updates: कांग्रेस वाला यूडीएफ शहर-नगर में आगे, थरूर के गढ़ में एनडीए
केरल लोकल बॉडी इलेक्शन वोट-काउंटिंग अपडेट: कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF 6 में से 4 कॉर्पोरेशन पर आगे चल रही है. वहीं तिरुवनंतपुरम में NDA कांटे की टक्कर में आगे है.
कॉर्पोरेशन: कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF अब छह में से चार कॉर्पोरेशन में आगे चल रही है. LDF सिर्फ़ एक में आगे है. राजधानी तिरुवनंतपुरम में NDA अब आगे चल रही है, हालांकि LDF के साथ मुकाबला कांटे का है.
म्युनिसिपैलिटी: LDF 87 सीटों में से 48 पर आगे है. LDF 30 पर, और BJP की लीडरशिप वाली NDA 1 पर आगे है.
December 13, 202511:00 IST
Kerala Local Body Election Result Live: कन्नूर की अंथूर नगर पालिका में LDF का दबदबा
कन्नूर नगर पालिका चुनाव रिजल्ट लाइव: कन्नूर जिले की अंथूर नगर पालिका में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का दबदबा है. इसने 11 वार्डों में जीत हासिल की है और गिनती जारी होने के दौरान दो वार्डों में आगे चल रही है. गिनती शुरू होने से पहले ही, LDF ने पांच वार्डों में बिना किसी विरोध के जीत हासिल कर ली थी. नगर पालिका में कुल 29 वार्ड हैं.
December 13, 202510:56 IST
केरल निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: कब होगा शपथ ग्रहण?
Kerala Local Body Election Results LIVE: तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और वडाकारा सहित कुछ मतगणना केंद्रों पर बूथ एजेंट और उम्मीदवारों को प्रवेश देने को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं. इन नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी. चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा. निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा.
December 13, 202510:54 IST
Kerala Local Body Election Result Live:शशि थरूर की सीट पर भाजपा बमबम
तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: तिरुवनंतपुरम नगर निगम के रुझानों में राजग सबसे आगे है जबकि एलडीएफ उसे कड़ी टक्कर देता दिख रहा है. तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता रही है. यहां बताना जरूरी है कि तिरुवनंतपुरम शशि थरूर का गढ़ है. यहां से शशि थरूर कांग्रेस के सांसद हैं. अभी शशि थरूर और कांग्रेस के बीच बहुत कुछ ही नहीं दिख रहा है. राहुल गांधी की शुक्रवार की मीटिंग में भी शशि थरूर गायब रहे.
December 13, 202510:53 IST
Kerala news Live: केरल निकाय चुनाव में क्या है रिजल्ट?
Kerala Nikay Chunav Result Live Updates: शुरुआती रुझानों के अनुसार यूडीएफ 43 नगरपालिकाओं, सात जिला पंचायतों और चार निगमों में आगे है जबकि एलडीएफ 26 नगरपालिकाओं, छह जिला पंचायतों और एक निगम में आगे है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 15 ग्राम पंचायतों, तीन नगरपालिकाओं और एक निगम में आगे है.
December 13, 202510:49 IST
Kerala Nikay Chunav Result Live: केरल निकाय चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे
Kerala Local Body Election Result Live: केरल में 1199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे से ही काउंटिंग जारी है. पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझानों में एलडीएफ और यूडीएफ में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एनडीए का भी ठीक-ठाक प्रदर्शन दिख रहा है. चार्ट में देखिए अब तक के रुझान और रिजल्ट्स.
पार्टी गठबंधनयूडीएफएलडीएफएनडीएअन्यटाईग्राम पंचायत (941)360350321898ब्लॉक पंचायत (152)68712–9जिला पंचायत (14)76––1नगर पालिका (87)4831123नगर निगम (6)411––
December 13, 202510:40 IST
Kerala Local Body Election Result Live: केरल निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे
Kerala Local Body Election Result Live: नमस्कार, केरल स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 2025 केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लाइव नतीजे और लेटेस्ट ट्रेंड्स अब आ रहे हैं. केरल के ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिकाओं और छह नगर निगमों- तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड, त्रिशूर, कोल्लम और कन्नूर के सभी रिजल्ट्स के लिए इस पेज पर बने रहें. इस चुनाव में मुख्य गठबंधन हैं CPI(M) के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF), और BJP के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA).


