Health

Cow or buffalo Milk: गाय या भैंस किसके दूध में ज्यादा प्रोटीन, जानें पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए कौन-सा मिल्क है बेस्ट

Last Updated:July 01, 2026, 17:13 IST

Protein Rich Milk Option: यदि आप अपने प्रोटीन इनटेक को बढ़ाने के लिए दूध का सेवन करना चाहते हैं, तो भैंस का दूध आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. लेकिन गाय का दूध पचाने में आसान होता है, इसलिए अपनी जरूरत और स्वास्थ्य के अनुसार दूध का चयन करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

गाय या भैंस? जानें पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए किसका दूध है बेस्टZoom

सुबह की चाय से लेकर मिठाइयों तक भारत में दूध का उपयोग लगभग हर घर में किया जाता है. दशकों से यहां दूध को एक हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना गया है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका सेवन कराया जाता है. माना जाता है कि रोजाना दूध पीने से हड्डी मजबूत होती है. लेकिन एक सवाल अक्सर सामने आता है कि गाय का दूध बेहतर है या भैंस का दूध, और इनमें से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 100 मिलीलीटर गाय के दूध में लगभग 3.2 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 मिलीलीटर भैंस के दूध में करीब 4.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यानी प्रोटीन के मामले में भैंस का दूध आगे है. हालांकि केवल अधिक प्रोटीन होने के कारण भैंस का दूध हर किसी के लिए सही विकल्प नहीं माना जा सकता.

कौन-सा दूध ज्यादा सेहतमंदभैंस का दूध भारी होता है और इसे पचाने में अधिक समय लगता है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा सही होता है जो शारीरिक रूप से काफी सक्रिय हैं, जैसे खिलाड़ी या नियमित रूप से कड़ी मेहनत करने वाले लोग.

दूसरी ओर, गाय का दूध हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है. यही कारण है कि बच्चे, बुजुर्ग और संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोग अक्सर गाय के दूध को प्राथमिकता देते हैं. यदि किसी व्यक्ति को पेट या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर आमतौर पर टोंड गाय के दूध की सलाह दे सकते हैं.

पोषण की बात करें तो भैंस के दूध में प्रोटीन, वसा और कैल्शियम अधिक मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों के विकास में मदद कर सकते हैं. वहीं गाय के दूध में वसा कम होती है, इसलिए यह वजन कंट्रोल रखने वाले लोगों और डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है.

रोजाना कितना दूध पीना चाहिएएक व्यस्क व्यक्ति को रोजाना 2-3 कप चाय पीना चाहिए. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें यदि आप रोजाना दूध पी रहे हैं, तो डाइट में कार्ब्स वाले फूड्स की मात्रा को थोड़ा कम करें, जिससे कार्ब्स और कैलोरी का संतुलन शरीर में बना रहे.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj