मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Last Updated:August 18, 2026, 14:57 IST
Jaipur Breaking News : राजस्थान पुलिस महकमे में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी फोन कॉल के जरिये दी गई थी. पुलिस ने धमकी का कॉल आने के बाद तत्काल एक संदिग्ध को दबोच लिया है. जयपुर में पहले भी कई स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां दी चुकी है.
जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध शख्स को डिटेन कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. सीएमओ को बम से उड़ाने की यह धमकी फोन के जरिये दी गई है. पकड़ा गया संदिग्ध कौन है?
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 18, 2026, 14:38 IST



