Rajasthan

5G जैमर, GPS ट्रैकिंग और बायोमैट्रिक जांच! री-नीट के लिए सीकर किले में तब्दील, 27 हजार छात्र होंगे शामिल

Last Updated:June 19, 2026, 13:18 IST

NEET Re Exam 2926 Rajasthan: 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा को लेकर सीकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिला कलेक्टर और एसपी ने कोचिंग संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की समीक्षा की. परीक्षा के दौरान वीक्षकों का पुलिस सत्यापन होगा और उन्हें मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी. जिले के 91 परीक्षा केंद्रों पर 27,106 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सभी परीक्षार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा और केंद्रों पर 5जी नेटवर्क जैमर लगाए जाएंगे. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए लाइव जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल वाटरमार्क की व्यवस्था की गई है. दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा, परिवहन और बिजली की विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

ख़बरें फटाफट

सीकर: 21 जून को री-नीट परीक्षा होगी. इस परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. वहीं जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर चर्चा की. परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.

कलेक्टर मोदी ने कोचिंग संचालकों से कहा कि पेपर लीक या उससे जुड़ी किसी भी अफवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें. उन्होंने परीक्षा से पहले या बाद में तनावग्रस्त दिखाई देने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराने पर भी जोर दिया. एसपी नूनावत ने बताया कि शिकायतों और सूचनाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 8764514102 जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि सीकर की पहचान एजुकेशन सिटी के रूप में है, इसलिए इसकी साख बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी की तबीयत खराब होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

सीकर में बनाए गए हैं 91 परीक्षा केंद्र

सीकर जिले में 91 परीक्षा केंद्रों पर कुल 27,106 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा और रफ वर्क के लिए 2 की बजाय 4 पेज उपलब्ध कराए जाएंगे. दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

वीक्षकों का भी होगा पुलिस सत्यापन

परीक्षा की सुरक्षा के लिए सभी वीक्षकों की नियुक्ति पुलिस सत्यापन के बाद की जाएगी. परीक्षा के दौरान वीक्षक मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे, केवल केंद्राधीक्षक के पास मोबाइल रहेगा. सभी अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रत्येक कक्ष में घड़ी लगाई जाएगी तथा परीक्षा केंद्रों पर हाई-टेक 5जी नेटवर्क जैमर लगाए जाएंगे ताकि नकल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सके.

प्रश्नपत्र लाने वाले वाहनों पर लगेगा लाइव जीपीएस 

प्रश्नपत्र ले जाने वाले सभी वाहनों में लाइव जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था रहेगी और हर प्रश्नपत्र पर यूनिक डिजिटल वाटरमार्क अंकित होगा. परीक्षा संचालन के लिए 91 केंद्राधीक्षक, 97 पर्यवेक्षक, 2,260 वीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं. परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा, जबकि बिजली निगम ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष टीमों की तैनाती की है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj