Rajasthan

MP फंड को लेकर उठा सवाल, भरतपुर छोड़ हरियाणा में खर्च होंगे 45 लाख? संजना जाटव के फैसले पर मचा हंगामा

Last Updated:January 06, 2026, 15:31 IST

पब्लिक ओपिनियन : भरतपुर में कांग्रेस सांसद संजना जाटव द्वारा हरियाणा के कैथल क्षेत्र में सांसद निधि से 45 लाख रुपये की सिफारिश के बाद विवाद गर्म हो गया है. जनता ने अपने क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं और सांसद से स्पष्ट कारण बताने की मांग की है. मामला शहर और ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बन गया है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव द्वारा अपने सांसद निधि एमपी फंड से हरियाणा के कैथल क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 45 लाख रुपये की सिफारिश दिए जाने के बाद अब यह मामला भरतपुर में चर्चा और विरोध का विषय बन गया है. जैसे ही यह जानकारी सामने आई शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों के बीच इस फैसले को लेकर अलग अलग सवाल उठने लगे हैं.

इसके बाद भरतपुर की पब्लिक के अलग-अलग ओपिनियन भी सामने आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि सांसद निधि का मुख्य उद्देश्य अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को मजबूत करना होता है. भरतपुर जिले में आज भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां सड़कों की हालत खराब है. पेयजल की समस्या बनी हुई है. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में संसाधनों की कमी है. ऐसे में दूसरे राज्य में फंड दिए जाने को लेकर जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है.

विकास छोड़ बाहर फंड पर उठे सवालभरतपुर के कुछ लोगों का मानना है कि सांसद को सबसे पहले अपने क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए उनका कहना है कि अगर भरतपुर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होती तो शायद इस फैसले को लोग आसानी से स्वीकार कर लेते लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है. कई वार्डों और गांवों में अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इस मुद्दे पर संतुलित राय रखते नजर आए उनका कहना है कि सांसद ने यदि किसी विशेष कारण या मानवीय आधार पर यह सिफारिश की है तो उसकी पूरी जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए पारदर्शिता के अभाव में ही ऐसे फैसले विवाद का रूप ले लेते हैं.

एमपी फंड विवाद पर सांसद से जवाब की मांगलोगों की मांग है कि सांसद स्वयं सामने आकर इस निर्णय का स्पष्ट कारण बताएं भरतपुर में जगह-जगह इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. भरतपुर की पब्लिक ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए भरतपुर सांसद संजना जाटव द्वारा हरियाणा के कैथल क्षेत्र को एमपी फंड से 45 लाख रुपये दिए जाने के फैसले ने स्थानीय स्तर पर असंतोष पैदा कर दिया है. अब देखना होगा कि सांसद इस पूरे मामले पर क्या सफाई देती हैं और भरतपुर की जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 15:31 IST

homerajasthan

MP फंड पर सवाल, भरतपुर छोड़ हरियाणा में 45 लाख? संजना जाटव के फैसले पर हंगामा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj