Rajasthan

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा! मां ने बेटे को बचाने के लिए लगाई छलांग, डिग्गी ने निगल ली दोनों की जिंदगी

Last Updated:June 21, 2026, 18:26 IST

Barmer Diggi Accident: बाड़मेर जिले के बानो की बेरी दूध गांव में एक दर्दनाक हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चा खेत की डिग्गी में गिर गया. बेटे को बचाने के लिए मां तुरंत पानी में उतरी, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके. सूचना पर पुलिस, सिविल डिफेंस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ख़बरें फटाफट

मां ने बेटे को बचाने के लिए लगाई छलांग, डिग्गी ने निगल ली दोनों की जिंदगीZoomबाड़मेर में एक दर्दनाक हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. सदर थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में खेत की डिग्गी में डूबने से मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मासूम खेलते-खेलते अचानक डिग्गी में गिर गया. बेटे को पानी में गिरता देख मां उसे बचाने के लिए बिना देर किए डिग्गी में उतर गई, लेकिन गहरे पानी और तैरना नहीं आने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी डूबने से मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए.  सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. डिग्गी में पानी अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद मां और बेटे के शवों को डिग्गी से बाहर निकाला जा सका. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बताया जा रहा है कि मासूम खेत के पास खेल रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिग्गी में जा गिरा. बेटे को बचाने की कोशिश में मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी.

हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

हालांकि वह भी गहरे पानी में फंस गई और दोनों की जान नहीं बच सकी. घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मां ने अपने बेटे को बचाने के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj