Sports

IND W vs SL W 3rd T20I Live: भारतीय गेंदबाजों का कहर शुरू, पावरप्ले में ही श्रीलंका की हालत हुई खस्ता

IND W vs SL W Live Cricket Score, 3rd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. भारत ने दो बदलाव किए हैं. रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है, जबकि स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी को आराम दिया गया है. भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे है. ऐसे में भारत की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ ही सीरीज लॉक करने पर होंगी. दूसरी ओर, चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम के पास वापसी का आज आखिरी मौका है. भारत ने विशाखापत्तनम में पहले दो टी20 मैचों में आठ और सात विकेट से जीत दर्ज की है.

रेणुका ने एक ओवर दिए डबल झटके, श्रीलंका की हालत खराबपावरप्ले के आखिरी ओवर लेकर आईं रेणुका सिंह ने दो विकेट लेकर श्रीलंका की हालत खराब दी. तीसरी गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा (25) को चलता किया. ओवर की आखिरी गेंद पर रेणुका न हर्षिता समरविक्रमा (2) को अपना शिकार बनाया. इन दो झटकों के बाद श्रीलंका की रनों की गति पर ब्रेक लग गया है. 10 ओवर में भी श्रीलंका का स्कोर 50 रन तक नहीं पहुंच पाया. 10वें ओवर में रेणुका ने एक और झटका देकर श्रीलंका की कमर तोड़ी. उन्होंने नीलाक्षिका सिल्वा (4) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर है. टीम को इमेशा दुलानी और कविशा दिलहारी से उम्मीदें हैं.

भारत को मिला पहला विकेट, 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 27/1दीप्ति शर्मा ने पांचवें ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया. दीप्ति ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को आउट किया. अटापट्टू 12 गेंदों में सिर्फ तीन रन ही बना सकीं. 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 27 रन है. हसिनी परेरा 15 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रही हैं. उनका साथ देने हर्षिता समरविक्रमा आई हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी.

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निमशा मदुशानी, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा.

जबरदस्त फॉर्म में भारतमेजबान टीम के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है और पिछले दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी मैच विनर के रूप में उभरे. पहले मैच में जहां जेमिमा रौड्रिग्स का बल्ला बोला तो दूसरे में विस्फोटक बैटिंग करते हुए शेफाली वर्मा ने जीत दिलाई. भारत की गेंदबाजी भी दमदार रही है. खासकर स्पिनरों का दबदबा रहा है. गेंदबाजों ने पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट पर 121 रन और दूसरे मैच में 9 विकेट पर 128 रन पर रोक दिया. युवा श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी दिखाई है.

श्रीलंका को वापसी की उम्मीददूसरी ओर श्रीलंका को उम्मीद है कि जगह बदलने से उसकी किस्मत भी बदलेगी. हालांकि, दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है. श्रीलंका को दोनों मैचों में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया. पहले मैच में विष्मी गुणरत्ने ने 43 गेंद में 39 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा आक्रामक पारियां नहीं खेल सके. दूसरे मैच में चमारी अटापट्टू के आउट होने के बाद श्रीलंका ने 26 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में इस मुकाबले में श्रीलंका को टीम एफर्ट ही जीत दिला सकता है.

दोनों टीमों का स्क्वॉडभारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा.

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj