Rajasthan

पौधों को पानी देने गए दो युवक डिग्गी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Last Updated:May 09, 2026, 16:45 IST

Hanumangarh Tibbi Diggi Accident: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. हादसा 8 एसबीएन रोही में हुआ, जहां सालीवाला गांव निवासी रविंद्र मेघवाल और शाहरुख खान पौधों को पानी देने के लिए टैंकर लेकर गए थे. डिग्गी से पानी भरने के दौरान दोनों गहराई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातमZoomहनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र में खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई. हादसा टिब्बी थाना क्षेत्र की 8 एसबीएन रोही में हुआ, जहां पानी लेने के दौरान दोनों युवक डिग्गी में डूब गए. सूचना मिलने पर टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान टिब्बी के सालीवाला गांव निवासी रविंद्र मेघवाल और शाहरुख खान के रूप में हुई है. दोनों युवक खेतों में लगे पौधों को पानी देने के लिए टैंकर लेकर गए थे. बताया जा रहा है कि खेत में बनी डिग्गी से पानी भरने के दौरान दोनों नीचे उतर गए. इसी दौरान अचानक गहराई में चले जाने से वे पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में मातम

टिब्बी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा पानी भरने के दौरान डिग्गी में फिसलने या संतुलन बिगड़ने से हुआ हो सकता है. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से मातम पसरा हुआ है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hanumangarh,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj