Rajasthan

हैदराबाद के दिल में छिपी 150 साल पुरानी गंगा-जमुनी विरासत, निजाम ने किया था ऐसा काम, हर किसी ने सराहा

X
title=

150 साल पुरानी गंगा-जमुनी विरासत, निजाम ने किया ऐसा, हर किसी ने सराहा

 

arw img

Hyderabad Stories: हैदराबाद सिर्फ चारमीनार और निज़ामों की शाही कहानियों के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह शहर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब और धार्मिक सौहार्द की मिसालों के लिए भी जाना जाता है. एबिड्स इलाके के बीचों-बीच स्थित सेंट जॉर्ज चर्च आज भी उसी इतिहास की जिंदा पहचान बना हुआ है. कहा जाता है कि 19वीं सदी में चौथे निज़ाम नवाब नासिर-उद-दौला ने इस चर्च के निर्माण के लिए करीब 10 एकड़ बेशकीमती ज़मीन दान में दी थी. इतना ही नहीं, बाद में छठे निज़ाम मीर महबूब अली खान ने चर्च की भव्य घड़ी और पीतल की घंटियों के लिए भी आर्थिक मदद की थी.

सफेद रंग की यह शानदार इमारत अपनी नियो-गॉथिक वास्तुकला, ऊंची मेहराबों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. भीषण गर्मी में भी चर्च के अंदर ठंडक महसूस होती है, जो इसकी खास डिजाइन का हिस्सा है. यह चर्च केवल ईसाई समुदाय की आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हैदराबाद की उस संस्कृति का प्रतीक है जहां हर धर्म को बराबर सम्मान मिला. आज भी यहां आने वाले लोग इतिहास, वास्तुकला और भाईचारे की उस विरासत को महसूस करते हैं, जिसने हैदराबाद को बाकी शहरों से अलग पहचान दी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj