Rajasthan

Udaipur News: उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के जन्मदिन की धूम, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Last Updated:August 21, 2026, 12:06 IST

उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही पूजा स्थली पर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. उदयपुर, मेवाड़ और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सगस जी बावजी के जयकारे लगाए. महाराणा सुल्तान सिंह के समय से इस पूजा स्थली का मेवाड़ राजपरिवार से विशेष जुड़ाव बताया जाता है।. जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

उदयपुर.  लोक देवता सगस जी बावजी के जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सगस जी बावजी की पूजा स्थली पर दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और लोक देवता से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. सगस जी बावजी के प्रति उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था जुड़ी हुई है. जन्मदिन के अवसर पर हर साल यहां विशेष आयोजन किया जाता है.

इस आयोजन में उदयपुर के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. कई परिवार ऐसे हैं जो वर्षों से इस अवसर पर यहां दर्शन करने आते हैं. बताया जाता है कि यह स्थान मेवाड़ राजपरिवार से भी खास जुड़ाव रखता है. महाराणा सुल्तान सिंह के समय से यह पूजा स्थली विशेष आस्था का केंद्र रही है. यही वजह है कि सगस जी बावजी के जन्मदिन पर यहां होने वाले आयोजन को धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.

आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम

जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई9 दर्शन के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं.श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए सगस जी बावजी के जयकारे लगाते नजर आए. पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है, आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से विशेष तैयारियां भी की गई हैं. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. सगस जी बावजी के जन्मदिन पर हर साल होने वाला यह आयोजन अब उदयपुर की धार्मिक परंपराओं का हिस्सा बन चुका है.श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना पूरी होती है.इसी आस्था के चलते हर वर्ष इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. इस बार भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. दिनभर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. सगस जी बावजी की जन्मदिन की धूम के बीच पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 12:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj