Rajasthan

Udaipur News: मानसून ने बढ़ाई शहर की रौनक, होटल-रिसॉर्ट्स में स्पेशल पैकेज, 4 लाख रुपए तक पहुंचा होटल किराया

Last Updated:June 29, 2026, 23:09 IST

मानसून की शुरुआत के साथ उदयपुर में पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं. बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होटल और रिसॉर्ट्स ने मानसून स्पेशल पैकेज लॉन्च किए हैं, जबकि कई होटलों ने किराए में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है. पर्यटन कारोबारियों को इस सीजन में रोजगार और कारोबार दोनों में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

उदयपुर. शहर में मानसून की शुरुआत के साथ पर्यटन गतिविधियां तेज होने लगी हैं. हरियाली और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर पहुंच रहे हैं. इसी को देखते हुए शहर के होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट्स ने मानसून स्पेशल पैकेज शुरू कर दिए हैं. साथ ही होटलों के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर का नाम हाल ही में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल लिस्ट में शामिल हुआ है. इसके बाद से ही होटल बुकिंग और पैकेज को लेकर लगातार पूछताछ हो रही है. आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.इसी वजह से होटल्स ओर रिजॉर्ट कई ऑफर्स दे रहा है.

शहर के कई होटल तीन दिन के फैमिली पैकेज 15 हजार रुपए से लेकर 75 हजार रुपए तक उपलब्ध करा रहे हैं. वहीं लग्जरी होटलों ने अपने किराए में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है, जबकि कुछ होटलों ने पिछले सीजन के मुकाबले दाम दोगुने कर दिए हैं. सेवन स्टार होटलों का किराया 40 हजार रुपए से लेकर 4 लाख रुपए तक पहुंच गया है. फाइव, फोर और थ्री स्टार होटल व रिसॉर्ट्स में ठहरने के लिए 8,500 रुपए से 75 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ रहा है. वहीं वन और टू स्टार होटल, रिसॉर्ट्स और विला में 800 रुपए से 8 हजार रुपए तक के विकल्प उपलब्ध हैं.

मानसून पर्यटन से होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट, ऑटो-टैक्सी, फूलों की सजावट, खानपान और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि इस सीजन में पर्यटन से जुड़े करीब 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि अच्छी बारिश के साथ आने वाले हफ्तों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा, जिससे शहर के पर्यटन उद्योग को बड़ा लाभ मिलेगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj