UP की छोरी ने बॉलीवुड में बनाई जगह, ‘जान अभी बाकी है’ से शुरू किया फिल्मी सफर, बोलीं- नर्वस हो जाती थी

Last Updated:April 20, 2026, 14:06 IST
Ghazipur News: सपनों की कोई सीमा नहीं होती और यह साबित कर दिखाया है हमारे गाजीपुर की स्वप्निल ने. 35 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ के साथ स्वप्निल बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं. इस फिल्म में स्वप्निल ने एक्टिंग के दिग्गज मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला के साथ स्क्रीन शेयर किया है. आइए स्वप्निल से जानते हैं कि उन्हें इस सफर में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
गाजीपुर: बॉलीवुड में कदम रखना किसी भी कलाकार के लिए एक बड़ा सपना होता है और जब यह शुरुआत दिग्गजों के साथ हो, तो अनुभव और भी यादगार बन जाता है. फिल्म ‘जान अभी बाकी है’ के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने जा रही स्वप्निल ने लोकल 18 से खास बातचीत में फिल्म के प्लॉट और शूटिंग के दिलचस्प किस्से साझा किए.
फिल्म की कहानी उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों के बीच बुनी गई है. स्वप्निल फिल्म में धारा का किरदार निभा रही हैं, जो घूमने के लिए पहाड़ों पर जाती है. वहां उसकी मुलाकात फिल्म के लीड एक्टर प्रांजल शांडिल्य से होती है, जो एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में हैं. यहीं से फिल्म में रोमांस और ड्रामे का आगाज होता है. स्वप्निल बताती हैं कि फिल्म में शुद्ध बॉलीवुड रोमांस देखने को मिलेगा, जिसमें करीब 8 से 10 गाने शामिल हैं.
एक्टिंग के ‘गॉड’ के साथ काम का अनुभवएक आउटसाइडर के तौर पर स्वप्निल के लिए मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी चुनौती से कम नहीं था. स्वप्निल ने बताया कि इतने बड़े लीजेंड्स के सामने कभी-कभी नर्वसनेस की वजह से डायलॉग भूल जाना स्वाभाविक था, लेकिन उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. मकरंद सर को एक्टिंग का गॉड माना जाता है, जैसे कि वह अलग-अलग मूवी में अलग-अलग किरदार निभा लेते हैं.
30 रीटेक और सत्यजीत मिश्रा का डायरेक्शनकरीब 35 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म के निर्देशक सत्यजीत मिश्रा (जो खुद एक पूर्व अधिकारी रह चुके हैं) के बारे में स्वप्निल कहती हैं कि वे सेट पर काफी स्ट्रिक्ट लेकिन बुद्धिमान निर्देशक थे. उन्होंने कभी डांटकर काम नहीं लिया, बल्कि कंफर्ट जोन बनाकर एक्टिंग के लिए प्रेरित किया. ‘हमारी तुम्हारी’ गाने की शूटिंग के दौरान सरसों के खेत में स्वप्निल को एक परफेक्ट शॉट के लिए 30 रीटेक देने पड़े थे.
पसंदीदा सिंगर्स और 1 मई का इंतजारफिल्म के संगीत पक्ष पर बात करते हुए स्वप्निल काफी उत्साहित दिखीं. जुबिन नौटियाल और पलक मुच्छल जैसे दिग्गजों के गानों पर परफॉर्म करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था. उन्होंने कहा, ‘जिन सिंगर्स को हम इयरफोन पर सुनते थे, वे मेरे लिए गा रहे हैं, यह अद्भुत है. फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. स्वप्निल को उम्मीद है कि गाजीपुर के लोग अपनी इस बेटी की मेहनत और अभिनय को सराहने के लिए सिनेमाघरों तक जरूर पहुंचेंगे. उनका मानना है कि यह फिल्म आज की जनरेशन और पुरानी जनरेशन के बीच की सोच को बखूबी दर्शाती है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ghazipur,Uttar Pradesh
First Published :
April 20, 2026, 14:06 IST



