Sports

अर्शदीप की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट, धोनी वाला अंदाज दिखाकर लूटी महफिल

होमखेलक्रिकेट

अर्शदीप की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट, दिखाया धोनी वाला अंदाज

Last Updated:April 28, 2026, 22:27 IST

vaibhav suryavanshi helicopter shot video: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने हेलीकॉप्टर शॉट से महफिल लूट ली. अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने अपना बल्ला कुछ इस अंदाज में घुमाया, जो एमएस धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है और बॉल सीधा बाउंड्री के पार पहुंची. उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.अर्शदीप की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का हेलीकॉप्टर शॉट, दिखाया धोनी वाला अंदाजZoomवैभव सूर्यवंशी ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 16 गेंद में 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और तीन चौके शामिल रहे. भले ही वैभव अर्धशतक नहीं बना पाए, लेकिन उनके बल्ले से निकला एक हेलीकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर छा गया. अर्शदीप सिंह के ओवर में वैभव ने यह शॉट खेला, जिस पर गेंद सीधा बाउंड्री के बाहर 6 रन के लिए गई. उनके ‘तरकश’ से निकले इस नए ‘तीर’ का वीडियो वायरल हो रहा है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेलते हुए वैभव ने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में एक नहीं, बल्कि दो बार शानदार हेलीकॉप्टर शॉट जड़े. हालांकि, अर्शदीप की गेंद पर खेले गए उनके शॉट के चर्चे ज्यादा हैं. पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने उनके पैरों की तरफ फुल लेंथ गेंद डाली. सूर्यवंशी ने बड़ी बेबाकी से अपनी कलाइयों का इस्तेमाल किया और धोनी की याद दिलाते हुए पूरी ताकत से शॉट मारा. गेंद बिना किसी फॉलो-थ्रू के सीधे मिड-विकेट के ऊपर से छक्के के लिए चली गई. इसके बाद चौथे ओवर की पहली गेंद अर्शदीप सिंह ने लेग स्टंप की ओर फेंकी. सूर्यवंशी ने आगे बढ़कर बल्ले को घुमाया और एक और हेलीकॉप्टर शॉट जड़ दिया. वैभव की टाइमिंग और बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना शानदार था कि बॉल एक बार फिर मिड-विकेट बाउंड्री के पार 6 रनों के लिए पहुंच गई.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj