Rajasthan

EO को खुलेआम धमकी! कार्यकर्ता को परेशान किया तोवायरल दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा, विधायक चांदना का वीडियो

Last Updated:May 16, 2026, 21:48 IST

MLA Ashok Chandna Viral Video: बूंदी जिले के हिंडोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नगर पालिका हिंडोली के ईओ को फोन पर कथित रूप से धमकी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे अपने कार्यकर्ता को परेशान करने पर सख्त चेतावनी देते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले पर चर्चाओं का दौर जारी है.

ख़बरें फटाफट

बूंदी के हिंडोली में बवाल! विधायक अशोक चांदना का EO को धमकी देते वीडियो वायरलZoomईओ को फोन पर धमकाते हिंडोली विधायक अशोक चांदना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर नगर पालिका हिंडोली के ईओ को फोन पर धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, वीडियो में अशोक चांदना कथित रूप से ईओ को चेतावनी देते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर उनके कार्यकर्ता को परेशान किया गया तो वे उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे. इस बयान के सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, न्यूज18 इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

नगर पालिका हिंडोली में EO को दी धमकी

बताया जा रहा है कि यह विवाद नगर पालिका हिंडोली में कुछ कार्यों और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दे को लेकर सामने आया है. विधायक अशोक चांदना अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए EO पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, EO को इस तरह खुलेआम धमकी देना  नियमों और पद की गरिमा के विपरीत माना जा रहा है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. समर्थकों का कहना है कि विधायक अपने क्षेत्र के लोगों के हितों की बात कर रहे हैं, जबकि विरोधियों का आरोप है कि इस तरह की भाषा और धमकी देना उचित नहीं है.

प्रशासन या नगर पालिका की ओर से नहीं आया है प्रतिक्रिया

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन या नगर पालिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो ने हलचल बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में इस पर और बयानबाजी होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bundi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj