Tech

जो चीज़ सबको करती है परेशान, वही आ गया वॉट्सऐप में, प्राइवेसी के लिए अलग से आ गया और एक फीचर

Powered by :

Last Updated:February 28, 2026, 12:51 IST

मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने स्टेटस ऐड्स और प्रमोटेड चैनल फीचर लॉन्च किया है. अब बिज़नेस स्टेटस और चैनल्स में विज्ञापन दिखा सकेंगे, जबकि पर्सनल चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी. भारत में वॉट्सऐप वेब को लेकर नए नियम भी लागू होंगे…

ख़बरें फटाफट

जो चीज सबको करती है परेशान, वही आया वॉट्सऐप में, प्राइवेसी के लिए अलग से फीचरZoomWhatsApp में दिख रहे हैं Ads.

वॉट्सऐप ने ग्लोबल लेवल पर स्टेटस ऐड्स और प्रमोटेड चैनल लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी के मुताबिक अब वॉट्सऐप स्टेटस में विज्ञापन दिखाई देंगे ताकि बिज़नेस नए ग्राहकों तक पहुंच सकें और सीधे ऐप के अंदर बातचीत शुरू कर सकें. इसके साथ ही चैनल्स को भी डायरेक्टरी में प्रमोट किया जाएगा, जिससे सेलेक्टेड चैनल ज्यादा यूज़र्स तक पहुंच सकें.

कंपनी ने साफ किया है कि पर्सनल चैट्स, कॉल्स और स्टेटस अपडेट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे और इन्हें टार्गेटेड विज्ञापन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. Ads केवल स्टेटस और चैनल्स सेक्शन में दिखेंगे, जहां यूज़र्स पहले से ही नए कंटेंट खोजने के लिए तैयार रहते हैं. बिज़नेस टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल के जरिए प्रमोशन कर पाएंगे. प्रमोटेड चैनल्स के तहत कंपनियां भुगतान कर अपने चैनल को डायरेक्टरी में ऊपर दिखा सकेंगी.

नहीं देखना विज्ञापन तो देने होंगे पैसेयूज़र्स को कंट्रोल देने के लिए वॉट्सऐप ने ये भी सुविधा दी है कि वे किसी विशेष बिज़नेस के विज्ञापन को ब्लॉक या हाइड कर सकें. इससे अपडेट्स टैब में दिखने वाले कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. कुछ क्षेत्रों में कंपनी ऐड-फ्री अनुभव के लिए सब्सक्रिप्शन ऑप्शन भी दे सकती है, जिसके तहत स्टेटस और चैनल्स में Ads नहीं दिखेंगे. हालांकि, इसकी कीमत और उपलब्धता देश और प्लेटफॉर्म के अनुसार अलग हो सकती है.

फोटो: WABetaInfo

लागू हुआ सिम बाइंडिंग नियमइसी बीच, भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए नए नियम लागू किए गए हैं. दूरसंचार विभाग (DoT) के SIM-बाइंडिंग निर्देश के तहत वॉट्सऐप को हर भारतीय यूज़र को वॉट्सऐप वेब से हर छह घंटे में ऑटोमैटिक लॉगआउट करना होगा.

यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र उठाया गया है. सरकार ने 28 फरवरी 2026 तक अनुपालन की समयसीमा तय की है और स्पष्ट किया है कि इसमें कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा.

कुल मिलाकर, जहां एक ओर वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर बिज़नेस और विज्ञापन के नए अवसर खोल रहा है, वहीं पर्सनल प्राइवेसी बनाए रखने का भी दावा कर रहा है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यूज़र्स इन बदलावों को कैसे अपनाते हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 28, 2026, 11:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj