Sports

महफिल अहमदाबाद में, पर मोहसिसन नकवी की हाजिरी स्क्रीन पर, आईपीएल फाइनल के बीच होने वाली आईसीसी की बैठक में बड़ा ट्विस्ट

होमखेलक्रिकेट

महफिल अहमदाबाद में, पर नकवी की हाजिरी स्क्रीन पर, बैठक में बड़ा ट्विस्ट

Last Updated:May 16, 2026, 21:28 IST

PCB’s Mohsin Naqvi not invited for IPL 2026 final: अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही आईसीसी की अहम सालाना बोर्ड बैठक होने जा रही है, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारी जुटेंगे. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को इस फाइनल के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. नकवी पिछले महीने दोहा में टल चुकी इस बैठक में खुद आने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली शामिल होंगे. महफिल अहमदाबाद में, पर नकवी की हाजिरी स्क्रीन पर, बैठक में बड़ा ट्विस्ट Zoomमोहसिन नकवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. और वह आईसीसी की सालाना बोर्ड बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे. पता चला है कि नकवी आईसीसी निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे. यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से रही है जो यात्रा नहीं कर सकते.

आईसीसी की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था. सूत्रों के मुताबिक नकवी के बैठक में खुद आने की उम्मीद कभी नहीं थी और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना आईसीसी के सामान्य चलन के मुताबिक है. नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे. यह कांफ्रेंस इसलिए भी खास है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मोहसिन नकवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे.

आईसीसी की बैठक मूल रूप से पिछले महीने दोहा में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि नकवी के व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल होने की कोई उम्मीद नहीं थी, और उनकी वर्चुअल भागीदारी आईसीसी की मानक प्रक्रिया के अनुरूप थी.  दरअसल, नकवी उन तीन सदस्यों में शामिल हैं जो वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लेंगे.

इससे पहले, पाकिस्तानी मीडिया में खबरें आई थीं कि नकवी को बोर्ड की बैठक और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया है. यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में हो रहे आईपीएल फाइनल के साथ ही हो रहा है, जहां दुनिया भर के क्रिकेट बोर्डों के शीर्ष प्रशासकों के उपस्थित होने की उम्मीद है. खबरों के मुताबिक, पीसीबी का कार्यभार संभालने के बाद से नकवी और बीसीसीआई के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं. दुबई में हाल ही में हुए एशिया कप के समापन पर हुई एक अप्रत्याशित घटना के बाद यह तनाव और बढ़ गया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj