Entertainment

Vijay TVK: न PM मोदी, न तृषा, थलापति विजय को आया इस सुपरस्टार का फोन, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Last Updated:May 05, 2026, 16:40 IST

Vijay TVK: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी पार्टी तमिलनाडु वेट्टी कजगम (TVK)ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद विजय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब विजय के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच एक खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

नई दिल्ली. तमिलनाडु की राजनीति में धमाकेदार एंट्री के बाद थलापति विजय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पार्टी की बड़ी जीत ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों को हिला दिया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है. इसी बीच विजय को एक ऐसा फोन कॉल आया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दिलचस्प बात ये रही कि यह कॉल न किसी बड़े नेता का था और न ही किसी करीबी अभिनेत्री तृषा का. फोन करने वाला शख्स वही सुपरस्टार है, जिसे लंबे समय से विजय का सबसे बड़ा राइवल माना जाता रहा है.

थलापति विजय की पार्टीतमिलनाडु वेट्टी कजगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य की सबसे बड़ी एकल पार्टी (Single Largest Party) का दर्जा प्राप्त किया है. कुल 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए, लेकिन TVK का यह प्रदर्शन नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है.

इस ऐतिहासिक जीत के बीच विजय को एक खास फोन कॉल मिला है, जिसने फैंस को खूब खुश कर दिया. सुपरस्टार अजित कुमार ने विजय को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी. अजित कुमार तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं और लंबे समय से विजय के साथ उनकी दोस्ती की चर्चा रहती आई है.

Add as Preferred Source on Google

विजय और अजित के फैंस के बीच सालों से प्रतिद्वंद्विता रही है, लेकिन दोनों अभिनेता हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताते रहे हैं. अजित कुमार के इस फोन कॉल ने साबित कर दिया कि स्क्रीन पर कितनी भी प्रतिस्पर्धा हो, रियल लाइफ में दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी छा गई है. फैंस अजित कुमार इस कदम की सराहना कर रहे हैं और दोनों सितारों को ‘बिग हार्ट’ कह रहे हैं. एक फैन ने लिखा-‘कड़वाहट तो केवल स्क्रीन तक सीमित थी, असली जिंदगी में तो दोस्ती कायम है.’

विजय ने 2024 में TVK की स्थापना की थी. मात्र दो साल के अंदर पार्टी ने तमिलनाडु की पारंपरिक दलों DMK और AIADMK की दुपक्षीय राजनीति को चुनौती दी है. युवाओं और नए वोटर्स के बीच TVK को खास समर्थन मिला है.

अजित कुमार का यह कॉल इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि दोनों सितारों के बीच फिल्मी स्तर पर हमेशा तुलना होती रही है. अजित ने विजय की इस बड़ी राजनीतिक सफलता पर बधाई देकर सिनेमाई मित्रता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विजय की यह जीत तमिलनाडु में बड़े बदलाव का संकेत है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि TVK अगला कदम क्या उठाएगा और क्या विजय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj