फेसबुक पर अचानक दिक्कत, दिख रहा है ‘this page isn’t working’ का मैसेज, यूज़र्स परेशान

Last Updated:March 25, 2026, 09:55 IST
फेसबुक यूजर्स को अचानक ‘This Page Isn’t Working’ एरर का सामना करना पड़ा. भारत के कई शहरों में यूजर्स फीड, प्रोफाइल और ग्रुप्स नहीं खोल पाए. समस्या कुछ घंटों तक बनी रही, जिससे यूजर्स काफी परेशान हुए हैं.
ख़बरें फटाफट

फेसबुक यूजर्स परेशान! ‘This Page Isn’t Working’ एरर से कई भारतीय प्रभावित. hindi/screenshot
बुधवार सुबह फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के कई भारतीय यूजर्स को अचानक ‘This page isn’t working’ एरर का सामना करना पड़ा. यूजर्स जब फेसबुक ऐप या वेबसाइट खोलते हैं तो सफेद स्क्रीन पर ये मैसेज दिख रहा था. रीलोड करने, ब्राउजर बदलने या इंटरनेट कनेक्शन चेक करने के बावजूद समस्या बनी रही.
इस समस्या की शिकायत मुख्य रूप से भारत के दिल्ली शहर से आई है. कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी शिकायत की और पूछा कि क्या फेसबुक डाउन तो नहीं हो गया है.
Downdetector और दूसरे सर्विस स्टेटस वेबसाइट्स पर फिलहाल ऐसा कुछ नहीं देखा गया है. और न ही मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कुछ यूजर्स ने बताया कि समस्या केवल फेसबुक पर ही थी, जबकि इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप सामान्य रूप से काम कर रहे थे.
यूजर्स ने कई अलग-अलग तरीके आजमाए- कैश क्लियर करना, ऐप अपडेट करना, VPN यूज करना और मोबाइल डेटा/वाई-फाई स्विच करना. ज्यादातर मामलों में समस्या कुछ घंटों तक बनी रही.
एक यूजर ने बताया, “मैं ग्रुप चैट और फीड चेक करना चाहता था, लेकिन बार-बार यही एरर आ रहा था.”
कई लोगों ने कहा कि फेसबुक पर निर्भर रहने के कारण उनका काम और मनोरंजन दोनों प्रभावित हुआ.
अभी ज्यादातर यूजर्स की समस्या ठीक होती लग रही है.
ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जब Meta के प्लेटफॉर्म्स पर वैश्विक या लोकल स्तर पर आउटेज हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते यूजर ट्रैफिक या सर्वर मेंटेनेंस के कारण कभी-कभी ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं.यूजर्स को सलाह दी जाती है कि अगर समस्या बनी रहे तो Meta के हेल्प सेंटर से संपर्क करें या थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राई करें.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi Cantonment,New Delhi,Delhi
First Published :
March 25, 2026, 09:55 IST



