Rajasthan

Weather in Kota And Jhunjhunu: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, कई इलाकों में पेड़ गिरे, जलभराव और बिजली गुल

Last Updated:June 21, 2026, 19:50 IST

Weather in Kota And Jhunjhunu: कोटा और झुंझुनूं में अचानक मौसम ने करवट ली. तेज आंधी और बारिश के साथ कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की घटनाएं सामने आई. वहीं झुंझुनूं में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग ने झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश से गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ.तेज आंधी और झमाझम बारिश ने बदला मौसम, कोटा-झुंझुनूं में जनजीवन प्रभावितZoomकोटा और झुंझुनूं में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम

कोटा. राजस्थान में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. कोटा और झुंझुनूं समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई. दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली. कोटा शहर में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. बारिश से पहले चली तेज आंधी और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया. शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ. तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा और शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई. अचानक आई बारिश से लोगों को जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कुछ समय के लिए दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है.

झुंझुनूं में झमाझम बारिश से जलभराव

झुंझुनूं में भी मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया. जलभराव की स्थिति बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली. सड़कों पर पानी भरने और वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई. हालांकि लगातार छाए बादलों और बारिश ने गर्मी तथा उमस से राहत पहुंचाई, जिससे मौसम सुहावना हो गया.

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झुंझुनूं जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आगामी घंटों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है. मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj