Rajasthan

नवल सागर झील ओवरफ्लो हुई तो बूंदी की गलियों में बहने लगी नदियां, देर रात उड़ी लोगों की नींद

Last Updated:August 13, 2026, 12:24 IST

Bundi Naval Sagar Lake Overflow News: बूंदी शहर में बारिश ने नवलसागर झील को लबालब कर दिया. 24 घंटे में 16 एमएम बारिश के बाद पहाड़ों से पानी की आवक बढ़ी और झील ओवरफ्लो होने लगी. पानी गेट के ऊपर से छलकने के बाद जल संसाधन विभाग और नगर परिषद ने दो गेट खोलकर निकासी शुरू की. झील से निकला पानी शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों से होकर जेतसागर नाले तक पहुंचा. चौमुखा बाजार, तिलक चौक, बोहरा मोहल्ला, ठठेरा बाजार और नागदी बाजार में पानी का असर दिखाई दिया. करीब एक किलोमीटर सड़क पर तेज बहाव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई और आवाजाही प्रभावित रही. देर रात तक पानी की निकासी जारी रही. बारिश जारी रहने पर झील में पानी की आवक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

नवलसागर ओवरफ्लो होते ही रगलियों में बहने लगी नदी, बूंदी में उड़ी लोगों की नींदZoomबूंदी में भारी बारिश के चलते नवलसागर झील ओवरफ्लो होते ही सड़क पर देर गलिया में बहने लगी नदियां

बूंदी. राजस्थान के बूंदी शहर में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बूंदी में 16 एमएम तक झमाझम बारिश के बाद नवलसागर झील ओवरफ्लो हो गई. लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने के कारण झील का पानी गेट से छलककर बाहर आने लगा. हालात को देखते हुए जल संसाधन विभाग और नगर परिषद ने आपसी समन्वय से झील के दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की. देर रात तक गेटों से पानी बाहर निकलता रहा. नवलसागर झील में पानी की आवक लगातार बढ़ने के कारण झील का जलस्तर तेजी से ऊपर पहुंच रहा था.

पहले पानी गेटों के ऊपर से निकलने लगा. इसके बाद अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पानी की निकासी के लिए दो गेट खोलने का निर्णय लिया. गेट खुलते ही बड़ी मात्रा में पानी शहर के रास्तों से होकर आगे की ओर बहने लगा. झील से निकला पानी बूंदी शहर के चौमुखा बाजार, तिलक चौक, बोहरा मोहल्ला, ठठेरा बाजार और नागदी बाजार होते हुए मीरा गेट तक पहुंचा. यहां से पानी आगे जेतसागर नाले में जाकर मिला. पानी की तेज रफ्तार के कारण करीब एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई. सड़क पर इतना पानी बह रहा था कि लोगों को सड़क के बजाय नदी जैसा नजारा दिखाई देने लगा.

सड़क पर बहा पानी, थमी वाहनों की रफ्तार

नवलसागर झील से पानी की निकासी के बाद शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला. करीब एक किलोमीटर हिस्से में सड़क पर पानी का सैलाब बहता रहा. पानी की रफ्तार और गहराई के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. कई जगह वाहन चालकों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा. बारिश के बाद नवलसागर झील का यह नजारा देखने के लिए लोग भी आसपास पहुंचते नजर आए. हालांकि पानी के तेज बहाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

पहाड़ों से पानी की आवक बढ़ने से बढ़ा जलस्तर

बूंदी शहर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद नवलसागर झील में लगातार पानी पहुंच रहा था. पहले से भरे जलाशय में अतिरिक्त पानी आने से जलस्तर बढ़ता गया. इसके चलते झील ओवरफ्लो की स्थिति में पहुंच गई. पानी की आवक को देखते हुए समय रहते दो गेट खोलकर निकासी शुरू की गई, जिससे झील पर पानी का दबाव कम किया जा सके. स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान नवलसागर और आसपास के क्षेत्रों का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आया, लेकिन शहर के बीच से पानी की निकासी होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

देर रात तक पानी की निकासी जारी रही. प्रशासन की ओर से जलभराव वाले रास्तों पर लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बारिश का दौर जारी रहने पर नवलसागर झील में पानी की आवक और बढ़ सकती है. ऐसे में जल संसाधन विभाग और नगर परिषद की ओर से जलस्तर तथा गेटों से होने वाली निकासी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bundi,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 12:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj