Australia vs Bangladesh 1st test: बांग्लादेशी पेसर्स का तूफान, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 198 रन पर सिमटी, हसन महमूद ने झटके छह विकेट

होमखेलक्रिकेट
बांग्लादेशी पेसर हसन महमूद का तूफान, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 198 रन OUT
Last Updated:August 13, 2026, 11:33 IST
Australia vs Bangladesh: बांग्लादेशी पेसर्स हसन महमूद ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए आधे से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई टीम को अकेले आउट कर दिया. नतीजतन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई.ट्रेविस हेड के विकेट का जश्न मनाते हसन महमूद
डार्विन: साल 2003 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैच खेलने गई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने तहलका मचा दिया. डार्विन के मरारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रन पर समेट दी. बांग्लादेश के लिए लंबे कद के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए 55 रन देकर छह विकेट लिए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली.
हसन महमूद ने लिए छह विकेटअपने फ्रंटलाइन पेसर्स नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम के लिए हसन महमूद हीरो बनकर उभरे. 27 साल के इस ऊंचे कद के पेसर ने जेक वेदरल्ड (23), ट्रेविस हेड (22), स्टीव स्मिथ (71), पैट कमिंस (9), मिचेल स्टार्क (1) और नाथन लियोन (7) जैसे बड़े विकेट लिए. हसन महमूद 55/6 का ये बॉलिंग फिगर टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी पेसर का तीसरा बेस्ट रिकॉर्ड है, उनसे पहले शहादत हुसैन और इबादत हुसैन आते हैं, उन दोनों ने भी छह-छह विकेट लिए थे, लेकिन कम खर्च किए.



