Rajasthan

Rajasthan News Live: सीएम की जनसुनवाई, फ्लाइट्स डायवर्ट, माइनस में पारा, सिरोही में शराब तस्करी का नेक्सस सक्रिय

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिनभर का कार्यक्रम व्यस्त कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री सुबह 10 से 11.30 बजे तक मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के 61वें प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, जगतपुरा में आयोजित होगा. वहीं दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्लोबल राजस्थान एग्रीकल्चरल मीट (GRAM) की प्रेजेंटेशन में भाग लेंगे. शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक और शाम 5 बजे सेना दिवस परेड-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक प्रस्तावित है. दूसरी ओर उत्तर भारत में घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ दिखा. चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया. हैदराबाद-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट 6E-6252 सहित दिल्ली जाने वाली तीन अन्य फ्लाइट्स जयपुर उतरीं. वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण जयपुर से सुबह 5.50 बजे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-7742 रद्द कर दी गई.

मौसम की बात करें तो माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी जारी है. तापमान माइनस 1 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई. सैलानी बर्फ देखकर रोमांचित नजर आए, जबकि स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे. सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में शराब तस्करी का बड़ा नेक्सस सक्रिय होने की सूचना है. नए साल से पहले करीब 5600 गाड़ियों के जरिए राजस्थान से गुजरात और महाराष्ट्र तक शराब तस्करी हो रही है. वहीं बीकानेर जिले में पुलिस ने हत्या के मामले में इनामी तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि बज्जू क्षेत्र में चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को दबोचा गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज का कार्यक्रम

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा. मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के 61वें प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, जगतपुरा में आयोजित होगा. दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में ग्लोबल राजस्थान एग्रीकल्चरल मीट के प्रेजेंटेशन में भाग लेंगे. शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग और शाम 5 बजे सेना दिवस परेड-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे.

कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स डायवर्ट

उत्तर भारत में घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है. बीती रात चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया. हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6252 जयपुर उतरी. वहीं स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स भी जयपुर डायवर्ट हुईं. फिलहाल सभी फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. यात्रियों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.

चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट रद्द, कोहरे का असर

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7742 रद्द कर दी गई. यह फ्लाइट सुबह 5.50 बजे जयपुर से रवाना होती है. रात से ही चंडीगढ़ में कोहरा छाए रहने के कारण उड़ानों पर असर पड़ा. एयरलाइंस ने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी, तापमान माइनस में

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी का सितम जारी है. तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है. देर रात तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड के कारण पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई. बर्फ देखकर सैलानी रोमांचित नजर आए. वहीं स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज सर्दी बने रहने की संभावना जताई है.

आबूरोड में शराब तस्करी का बड़ा नेक्सस सक्रिय

सिरोही के आबूरोड क्षेत्र में नए साल से पहले शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की सूचना है. सूत्रों के अनुसार करीब 5600 गाड़ियों के जरिए राजस्थान से गुजरात और महाराष्ट्र तक अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. मावल बॉर्डर के गांव छापरी चौकी से गाड़ियों को आगे भेजा जा रहा है. तस्करी में 56 नंबर प्लेट का उपयोग किया जा रहा है. मानपुर और रीको क्षेत्र में गाड़ियों की खुलेआम कटिंग हो रही है. पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

हत्या के मामले में तीन इनामी सगे भाई गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी हनुमानराम, सीताराम और पवन दो साल से फरार थे. इन्हें उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया. विधानसभा चुनाव के दिन बेरासर गांव में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी. आरोपी नेपाल और असम से सटे इलाकों में किसान और मजदूर बनकर छिपे हुए थे.

बज्जू में चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर के बज्जू थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक बरामद की है. बोलेरो पिछले सप्ताह बीकमपुर से चोरी हुई थी, जबकि बाइक ग्रंधी गांव से चोरी की गई थी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरपत सेन, प्रेमसिंह और मांगीलाल के रूप में हुई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj